विभत्स घटना, पति ने की पत्नी और सास की हत्या, फिर बच्चों के सामने शव के किए टुकड़े-टुकड़े

By विनीत कुमार | Published: January 12, 2021 03:19 PM2021-01-12T15:19:22+5:302021-01-12T15:32:40+5:30

त्रिपुरा में हुई विभत्स घटना की जानकारी पुलिस को आसपास के लोगों ने दी। शख्स ने पत्नी और सास को मारने और उनके शव के टुकड़े-टुकड़े करने के बाद खुद भी जहर खा लिया था। हालांकि वो खतरे से बाहर है।

Tripura Crime man killed wife and her mother then chops body in front of children | विभत्स घटना, पति ने की पत्नी और सास की हत्या, फिर बच्चों के सामने शव के किए टुकड़े-टुकड़े

त्रिपुरा: पति ने की पत्नी और सास की हत्या (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlightsत्रिपुरा के धलाई जिले में शख्स ने पत्नी और सास की हत्या की, फिर शव के किए टुकड़ेबच्चों के रोने की आवाज सुनने और पूरा दृश्य देखने के बाद आसपास के लोगों को हुई घटना की जानकारीपुलिस के अनुसार पति और पत्नी के बीच तलाक की बात चल रही थी, चार महीने से अपने मायके रह रही थी पत्नी

त्रिपुरा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी और सास की हत्या कर दी और फिर अपने ही दो बच्चों के सामने उनके शव के टुकड़े-टुकड़े किए। इस पूरी घटना के दौरान सामने का दृश्य देखकर बच्चे रोते रहे। बाद में शख्स ने जहर खा लिया। ये सबकुछ उसने अपने ससुराल में किया।

पुलिस के अनुसार घटना सोमवार को त्रिपुरा के धलाई जिले में हुई। स्थानीय लोगों ने जब दोनों महिलाओं के लहुलुहान कटे शव और बच्चों को देखा तब जाकर उन्हें घटना के बारे में मालूम चला। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई।

Tripura Murder: आरोपी दूसरे कमरे में अचेत अवस्था में था

पुलिस ने बताया कि जब टीम पहुंची तो दोनों महिलाओं को मारने वाला शख्स दूसरे कमरे में अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। शख्स पश्चिमी त्रिपुरा के हपानिया में रहता है। ये जगह त्रिपुरा की राजधानी अगरतला से 7 किमी दूर है।

सब डिबिजनल पुलिस अफसर आशीष दासगुप्ता ने बताया, 'हमने शख्स को गिरफ्तार कर लिया है और उसका मेडिकल परीक्षण किया जा रहा है। उसके शरीर में जहर के अंश मिले हैं लेकिन वो खतरे से बाहर है। उसने इस घटना को अंजाम क्यों दिया, इस बारे में अभी जानकारी नहीं मिल सकी है। हम अभी उससे पूछताछ नहीं कर सके हैं।' 

आरोपी का इलाज अगरतला के जीबीपी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि जल्द ही उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं, बच्चों को धलाई चाइल्ड वेलफेयर अफसर को सौंप दिया है।

Tripura Murder: पति और पत्नी के बीच विवाद, तलाक की चल रही थी बात

पुलिस को शुरुआती जांच में ये जानकारी मिली है कि पत्नी अपने बच्चों के साथ पिछले चार महीनों से मायके में रह रही थी। पुलिस ने ये भी बताया है कि पति और पत्नी तलाक लेने की प्रक्रिया में थे। ऐसे में दोनों के बीच मतभेद इस घटना की बड़ी वजह हो सकता है।

हालांकि, पुलिस ने ये भी कहा कि अभी ये शुरुआती जांच है और इसलिए अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी आक्रोश है। इलाके में शांति को बनाए रखने के लिए त्रिपुरा स्टेट रायफल के जवानों को तैनात किया गया है।

Web Title: Tripura Crime man killed wife and her mother then chops body in front of children

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे