पुरी: मंदिर के पास बस में आदिवासी नाबालिग लड़की से बलात्कार, घटना से गरमाई राज्य की राजनीति

By भाषा | Published: July 9, 2019 08:48 PM2019-07-09T20:48:13+5:302019-07-09T20:48:13+5:30

इस मामले में बस के हेल्पर और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और पॉक्सो अधिनियम,2012 के तहत मामला दर्ज कर लिया है

Tribal girl raped inside bus in Odisha's Puri | पुरी: मंदिर के पास बस में आदिवासी नाबालिग लड़की से बलात्कार, घटना से गरमाई राज्य की राजनीति

प्रतीकात्मक तस्वीर

Highlights15 साल की लड़की की बस से आ रही चीखपुकार की आवाज सुनकर स्थानीय लोग एकत्र हो गए और उसे बचाया गया। इस घटना ने राज्य की राजनीति को गरमा दिया है और इस पर विपक्षी भाजपा और कांग्रेस ने सत्तारूढ़ बीजू जनता दल सरकार से जवाब मांगा है। 

ओडिशा की तीर्थनगरी पुरी में खड़ी बस में एक आदिवासी नाबालिग लड़की से बलात्कार करने के आरोप में बस के हेल्पर को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुरी पुलिस अधीक्षक उमा शंकर दाम ने कहा कि यहां श्री गुंदीचा मंदिर के पास क्योंझर निवासी एक 15 साल की लड़की की बस से आ रही चीखपुकार की आवाज सुनकर स्थानीय लोग एकत्र हो गए और उसे बचाया गया।

इस मामले में बस के हेल्पर और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और पॉक्सो अधिनियम,2012 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। दास ने बताया कि यह लड़की सोमवार को क्योंझर से मालतीपुर जा रही थी पर रास्ते में उसकी आंख लग गई और वह अपने बस स्टॉप पर नहीं उतर सकी।

हेल्पर ने उसे झूठा दिलासा देते हुये कहा कि वह अगली सुबह उसे उसकी जगह उतार देगा। बाद में रात के समय उसने इस लड़की के साथ दुष्कर्म किया। इस घटना ने राज्य की राजनीति को गरमा दिया है और इस पर विपक्षी भाजपा और कांग्रेस ने सत्तारूढ़ बीजू जनता दल सरकार से जवाब मांगा है। 

Web Title: Tribal girl raped inside bus in Odisha's Puri

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे