ठाणेः बिहार निवासी नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर घर से भगाया, अपने घर में रखने के आरोप में 43 वर्षीय महिला अरेस्ट, ऐसे हुआ भंडाफोड़

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 31, 2023 04:11 PM2023-03-31T16:11:15+5:302023-03-31T16:12:16+5:30

अधिकारी ने कहा कि मुंब्रा निवासी आरोपी नाज गोलंदाज ने सोशल मीडिया पर बिहार के भोजपुर जिले की लड़की से दोस्ती की।

Thane 43-year old woman arrest keeping minor girl resident Bihar bhojpur seducing her house police | ठाणेः बिहार निवासी नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर घर से भगाया, अपने घर में रखने के आरोप में 43 वर्षीय महिला अरेस्ट, ऐसे हुआ भंडाफोड़

लड़की की शादी अपने एक रिश्तेदार से कराने की योजना बना रही थी।

Highlights 17 मार्च को लड़की अपने घर से सहेली से मिलने की बात कहकर निकली।मुंबई के पास स्थित मुंब्रा पहुंच गई। लड़की की शादी अपने एक रिश्तेदार से कराने की योजना बना रही थी।

ठाणेः बिहार निवासी नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर कथित तौर पर घर भगाने और फिर उसे अपने घर में रखने के आरोप में महाराष्ट्र के ठाणे जिले की 43 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि मुंब्रा निवासी आरोपी नाज गोलंदाज ने सोशल मीडिया पर बिहार के भोजपुर जिले की लड़की से दोस्ती की। उन्होंने बताया कि 17 मार्च को लड़की अपने घर से सहेली से मिलने की बात कहकर निकली और वह मुंबई के पास स्थित मुंब्रा पहुंच गई। इसके बाद वह नाज के घर में रहने लगी।

लड़की के माता-पिता की शिकायत पर बिहार पुलिस और आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने जांच शुरू की तो उसके नाज के घर में होने का पता चला। अधिकारी ने कहा कि नाज पर आरोप है कि वह लड़की की शादी अपने एक रिश्तेदार से कराने की योजना बना रही थी।

उन्होंने कहा कि नाज पर भारतीय दंड संहिता की धारा 366-ए (नाबालिग लड़की की खरीद-फरोख्त) के तहत मामला दर्ज किया गया है जिसके तहत अधिकतम 10 साल तक की सजा का प्रावधान है। अधिकारी ने बताया कि आरोपी को बिहार पुलिस को सौंप दिया गया है।

Web Title: Thane 43-year old woman arrest keeping minor girl resident Bihar bhojpur seducing her house police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे