37 वर्षीय मां को दोस्ती पर थी आपत्ति, 17 वर्षीय बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर चाकू घोंपकर हत्या की, घर को बंद कर फरार हो गए, ऐसे हुआ खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 29, 2022 08:23 PM2022-12-29T20:23:59+5:302022-12-29T20:24:56+5:30

मुंब्रा पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक अशेाक कडलाग ने कहा कि लड़की ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर साजिश रची और अपनी मां की चाकू घोंपकर उसकी निर्मम हत्या कर दी।

Thane 37-year old mother objected friendship 17-year old daughter her lover stabbed her death lock house and fled police | 37 वर्षीय मां को दोस्ती पर थी आपत्ति, 17 वर्षीय बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर चाकू घोंपकर हत्या की, घर को बंद कर फरार हो गए, ऐसे हुआ खुलासा

फरार आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Highlightsपुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।फरार आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।दोनों घर को बाहर से बंद कर घटनास्थल से फरार हो गए।

ठाणेःमहाराष्ट्र के ठाणे जिले में 17 वर्षीय लड़की ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी मां की कथित रूप से हत्या कर दी क्योंकि महिला दोनों की दोस्ती पर आपत्ति जताती थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना बुधवार को मुंब्रा इलाके में हुई और दोनों फरार आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

लड़के से दोस्ती को लेकर 37 वर्षीय महिला ने अपनी किशोर बेटी को फटकार लगाई थी जिससे वह नाराज थी। मुंब्रा पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक अशेाक कडलाग ने कहा कि लड़की ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर साजिश रची और अपनी मां की चाकू घोंपकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। दोनों घर को बाहर से बंद कर घटनास्थल से फरार हो गए।

बाद में महिला की एक रिश्तेदार ने उसे फोन किया पर कोई जवाब नहीं मिलने पर पुलिस को सूचित किया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस पीड़ित के घर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी। उन्होंने महिला का खून से लथपथ शव देखा जिसके शरीर पर चाकू घोंपने के कई निशान थे।

शव को सरकारी अस्पताल में पोस्मार्टम के लिए भेजा गया है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उन्हें पकड़ने का प्रयास कर रही है। 

राजस्थान : दुष्कर्म के मामले में महंत गिरफ्तार

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में दुष्कर्म के कथित मामले में एक महंत को गिरफ्तार किया गया है। भीलवाड़ा की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंचल मिश्रा ने बृहस्पतिवार को बताया कि आरोपी सरजू दास महाराज को यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (दुष्कर्म) के तहत दर्ज एक मामले में बुधवार को उसके आश्रम से गिरफ्तार कर लिया गया।

मिश्रा ने कहा कि 17 वर्षीय पीड़िता ने कुछ समय पहले मांडल थाने में महंत के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि पीड़िता का आरोप है कि सरजू महाराज पिछले दो साल से उसके साथ बलात्कार कर रहा था। मिश्रा के मुताबिक, मामले की जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

Web Title: Thane 37-year old mother objected friendship 17-year old daughter her lover stabbed her death lock house and fled police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे