गाय के डेढ़ साल के बछड़े का रेप कर रहा था युवक, रंगेहाथ पकड़े जाने के बाद हुआ कुछ ऐसा 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 14, 2019 12:11 PM2019-10-14T12:11:57+5:302019-10-14T12:11:57+5:30

गाय के रेप के आरोप में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और अप्राकृतिक सेक्स (धारा 377) करने की धाराओं में केस दर्ज किया है।

Telangana Man arrested for unnatural sex with cows claf | गाय के डेढ़ साल के बछड़े का रेप कर रहा था युवक, रंगेहाथ पकड़े जाने के बाद हुआ कुछ ऐसा 

प्रतीकात्मक तस्वीर

Highlightsआरोपी ने इस घटना को अंजाम तब दिया जब उसकी पत्नी काम पर गई हुई थी। आरोपी को 11 अक्टूबर की सुबह गांव वालों ने गाय के बछड़े के साथ रेप करते हुए रंगेहाथ पकड़ा।

तेलंगाना के निजामाबाद जिले के 26 वर्षीय युवक को डेढ़ साल के गाय के बछड़े से रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। घटना निजामाबाद जिले के तहत नवीपेट ब्लॉक के निजामपुर गांव में हुई। आरोपी लक्ष्मण गांव में मजदूरी करता है। पुलिस ने उसे 12 अक्टूबर को गिरफ्तार किया है। 

मुंबई मिरर के मुताबिक, आरोपी को 11 अक्टूबर की सुबह गांव वालों ने गाय के बछड़े के साथ रेप करते हुए रंगेहाथ पकड़ा। उसके बाद गांव वालों ने पहले उसकी जमकर पिटाई की। थाने में आरोपी ने बताया कि वह गाय का गोबर निकालने की कोशिश कर रहा था। 

आरोपी ने इस घटना को अंजाम तब दिया जब उसकी पत्नी काम पर गई हुई थी। आरोपी के घर को उसकी पत्नी ही चलाती थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अप्राकृतिक सेक्स (धारा 377) करने की धाराओं में केस दर्ज किया है। घटना के बाद गाय के बछड़े को मेडिकल के लिए भेजा गया है। जिसके नतीजे में आने में 2 से 3 महीने का वक्त लगता है। 

Web Title: Telangana Man arrested for unnatural sex with cows claf

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे