तेलंगाना: पूर्व सरपंच ने नाबालिग से बलात्कार की कोशिश की, स्थानीय लोगों ने पीटा

By भाषा | Published: January 23, 2020 05:57 PM2020-01-23T17:57:01+5:302020-01-23T17:57:01+5:30

 तेलंगाना के खम्मम जिले में एक नाबालिग लड़की से यौन शोषण की कोशिश के आरोप में 63 वर्षीय पूर्व सरपंच पर बलात्कार के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि बुधवार रात को मुदीगोंडा मंडल में 13 वर्षीय लड़की के पड़ोस में अकेले रहने वाले आरोपी ने उससे एक स्थानीय दुकान से कुछ सामान लाने के बहाने उसके साथ रेप किया था।

Telangana: Former sarpanch tried to rape a minor, beaten by locals | तेलंगाना: पूर्व सरपंच ने नाबालिग से बलात्कार की कोशिश की, स्थानीय लोगों ने पीटा

 तेलंगाना के खम्मम जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ 63 वर्षीय व्यक्ति ने यौन शोषण किया।

Highlightsतेलंगाना के खम्मम जिले में एक नाबालिग लड़की से यौन शोषण की कोशिश के आरोप में 63 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।पुलिस ने बताया कि बुधवार रात को मुदीगोंडा मंडल में 13 वर्षीय लड़की के पड़ोस में व्यक्ति ने उसे बहाने बुलाकर उसके साथ कथित तौर रेप किया।

 तेलंगाना के खम्मम जिले में एक नाबालिग लड़की से यौन शोषण की कोशिश के आरोप में 63 वर्षीय पूर्व सरपंच पर बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने पूर्व सरपंच की पिटाई कर दी। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने बताया कि बुधवार रात को मुदीगोंडा मंडल में 13 वर्षीय लड़की के पड़ोस में अकेले रहने वाले आरोपी ने उससे एक स्थानीय दुकान से कुछ सामान लाने के लिए कहा और जब वह उसके घर गई तो उसने कथित तौर पर उसके यौन शोषण की कोशिश की। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की के माता-पिता एक समारोह में गए थे और आरोपी ने अपने घर में लड़की को बुलाया। जब माता-पिता लौटे तो उन्होंने लड़की को वहां नहीं पाया।

अधिकारी ने बताया कि लड़की के माता-पिता ने आरोपी के घर से चीखने की आवाज सुनी और उसे बचाया। कुछ स्थानीय लोगों ने इस हरकत को लेकर पूर्व सरपंच की पिटाई कर दी। उन्होंने बताया कि आरोपी को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत स्थिर है। उसे चोटें आयी हैं। जांच अधिकारी ने बताया कि आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार) और बाल यौन अपराध संरक्षण (पोक्सो) कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है तथा तफ्तीश चल रही है। भाषा गोला शाहिद शाहिद

Web Title: Telangana: Former sarpanch tried to rape a minor, beaten by locals

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे