नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

By भाषा | Published: February 20, 2020 06:04 AM2020-02-20T06:04:46+5:302020-02-20T06:04:46+5:30

उदयपुर: आरोपी प्रेम सिंह ने एक लड़की से कथित तौर पर छेड़छाड़ की। पुलिस ने बताया कि छात्रा ने अपने परिवारजनों को इसकी जानकारी दी थी।

Teacher arrested for molesting a minor in Udaipur | नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Highlightsआरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया।महाराष्ट्र के जालना जिले में मानिसक रूप से कमजोर 25 वर्षीय एक युवती के साथ बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है।

उदयपुर सरकारी स्कूल के एक शारीरिक शिक्षक को एक नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ करने के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार यह घटना मंगलवार को चंसदा इलाके के एक सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुई। आरोपी प्रेम सिंह ने एक लड़की से कथित तौर पर छेड़छाड़ की। पुलिस ने बताया कि छात्रा ने अपने परिवारजनों को इसकी जानकारी दी तो वे अन्य ग्रामीणों के साथ स्कूल पहुंच गए और कार्रवाई की मांग की। इसके बाद शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया।

मानिसक रूप से कमजोर युवती से बलात्कार

महाराष्ट्र के जालना जिले में मानिसक रूप से कमजोर 25 वर्षीय एक युवती के साथ बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि अम्बाद शहर की पीड़िता के गर्भवती होने पर मामला पांच फरवरी को सामने आया। उन्होंने कहा कि पीड़िता मानिसक रूप से कमजोर है और इसी का फायदा उठाकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने वारदात को अंजाम दिया। परिवार के लोगों ने जानकारी होने पर थाने में मामला दर्ज कराया।

पुलिस ने भादंसं की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला को पुणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसके परिजनों को उसका गर्भपात कराने की सलाह दी। पुलिस ने कहा कि डॉक्टरों की सलाह के अनुसार पीड़िता का गर्भपात करा दिया गया। 

Web Title: Teacher arrested for molesting a minor in Udaipur

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे