तांत्रिक ने महिला को कमरे में बुलाया, कुंडी बंदकर करने लगा गंदी हरकतें  

By एस पी सिन्हा | Published: September 14, 2018 05:39 PM2018-09-14T17:39:19+5:302018-09-14T17:39:19+5:30

बताया जाता है कि महिला कई दिनों से बीमार थी। तीन माह पहले वो गर्भवती हुई थी। गर्भपात के बाद से ही अक्सर पेट में दर्द रहने लगा। इसका इलाज उसके पति ने कई जगहों पर कराया मगर वह ठीक न हुई।

tantrik tried to rape the woman in kishanganj bihar | तांत्रिक ने महिला को कमरे में बुलाया, कुंडी बंदकर करने लगा गंदी हरकतें  

तांत्रिक ने महिला को कमरे में बुलाया, कुंडी बंदकर करने लगा गंदी हरकतें  

पटना, 14 सितंबर: बिहार के किशनगंज जिले में एक ढोंगी तांत्रिक मौलवी बाबा ने झाड़-फूंक के नाम पर एक महिला से दुष्कर्म करने का प्रयास किये जाने का मामला सामने आया है। हालांकि, परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं, पुलिस के द्वारा की गई पूछताछ में तांत्रिक मौलवी ने अपने आप को बड़ा डॉक्टर बताया। 

उसने कहा कि वर्षों से वह लोगों की बीमारी का इलाज करता आ रहा है। हजारों मरीज दुआ, ताबीज, झाड़-फूंक व दवाई से ठीक हो गए हैं। उसने बताया कि वो खुद मरीजों की बीमारी को केले के पत्तों मे काजल लगाकर जिस्म में लपेट कर अल्ट्रासाउंड कर रोग पकड़ लेता है। 

बताया जाता है कि महिला कई दिनों से बीमार थी। तीन माह पहले वो गर्भवती हुई थी। गर्भपात के बाद से ही अक्सर पेट में दर्द रहने लगा। इसका इलाज उसके पति ने कई जगहों पर कराया मगर वह ठीक न हुई। इसके बाद इसकी हालत देख कुछ ग्रामीणों ने सलाह दी कि इसे बड़ी जान में एक तांत्रिक मौलवी बाबा के पास ले जाए। वह झाड़-फूंक से इलाज करता है। 

7 सितंबर को तांत्रिक के पास पत्नी को लेकर पति पहुंच गया। जांच के बाद मौलवी तांत्रिक करीम ने परिजनों से कहा कि महिला के शरीर में दोष है। उनके पेट में जो भी बच्चा होगा। वह मरा हुआ पैदा होगा। उन्हें राय दिया कि अच्छे से इलाज के लिए 12 सितम्बर को दोबारा मेरे पास महिला को लेकर आएं। दोबारा महिला को उसके परिजन इलाज के लिए तांत्रिक मौलवी के पास ले गए। यहां तांत्रिक ने महिला को देखने के बाद उसके पति को बाजार से अगरबत्ती व नींबू ले आने को कहा। 

इस दौरान पीड़िता की मां वहीं बैठी थी, लेकिन जांच के बहाने मौलवी ने पीड़िता को एक कमरे में अंदर बुला दरवाजा बंद कर दिया। वहीं, पीड़िता की मां को बाहर इंतजार करने को कहा। 

बताया जाता है कि तांत्रिक ने पेट का जांच के बहाने पीड़िता के जिस्म पर हाथ फेरने लगा। साथ ही जबरदस्ती कर पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगा। साथ ही मुंह बंद रखने की धमकी भी देने लगा। पीड़िता की मां को बंद कमरे के अंदर उनकी बेटी के साथ कुछ गलत होने का आभास हुआ। इसके बाद उन्होंने बाहर शोर मचाना शुरू कर दिया। 

इस दौरान मौलवी तांत्रिक ने पीड़िता के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। वहीं, पति के बाजार से वापस आने के बाद पीड़िता ने उनसे अपनी आपबीती सुनाई। इसके बाद उन्होंने विरोध शुरू किया। इस दौरान मौलवी तांत्रिक के परिजनों ने उनके साथ मारपीट, गालीगलौच की। साथ ही धमकी देकर गांव से भगा दिया।

पीड़िता के पति ने बडी जान गांव से सीधा किशनगंज महिला थाना पहुंच कर मौलवी तांत्रिक करीम के खिलाफ शिकायत कर प्राथमिकी दर्ज कराया। इसके बाद महिला थानाध्यक्ष महाश्वेता सिन्हा ने मामले का अनुसंधान शुरू किया। इसमें मामला सत्य पाकर आरोपी तांत्रिक मौलवी करीम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। आरोपी बडीजान गांव का रहने वाला है।

Web Title: tantrik tried to rape the woman in kishanganj bihar

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे