लड़की ने ताजमहल रेप्लिका लेने से किया इनकार, लड़के ने पिता के सिर पर ही दे मारा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Published: January 17, 2019 04:00 PM2019-01-17T16:00:44+5:302019-01-17T16:00:44+5:30

युवक काफी दिनों से एक लड़की के पीछे था। वो कई बार लड़की को प्रपोज कर चुका था, लेकिन हर बार उसे जवाब 'ना' ही मिला। फिर भी ये मनचला शादी का दबाव बनाने लगा।

stalker tosses taj replica into girl home, hits her dad on head | लड़की ने ताजमहल रेप्लिका लेने से किया इनकार, लड़के ने पिता के सिर पर ही दे मारा

लड़की ने ताजमहल रेप्लिका लेने से किया इनकार, लड़के ने पिता के सिर पर ही दे मारा

Highlightsलड़की का काफी दिनों से पीछा कर रहा था मनचलाशादी करने का भी बना रहा था लड़की पर दबावप्रपोजल ठुकराने पर लड़की के भाई को भी पीटने की दे डाली थी धमकी

दिल्ली से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सभी को हैरान कर दिया। यहां एक 22 साल के मनचले ने एकतरफा प्यार में कुछ ऐसा किया, जिसने उसे हवालात तक पहुंचा दिया। इसकी वजह बना ताजमहल। हालांकि ये वो ताजमहल नहीं जो आगरा में स्थित है, जिसे प्यार का प्रतीक माना जाता है। असल में ये ताजमहल की रेप्लिका थी...

दरअसल ये युवक काफी दिनों से एक लड़की के पीछे था। वो कई बार लड़की को प्रपोज कर चुका था, लेकिन हर बार उसे जवाब 'ना' ही मिला। फिर भी ये मनचला शादी का दबाव बनाने लगा। इस दौरान मनचले ने ताजमहल की रेप्लिका लड़की को दी, जिसे उसने लेने से इनकार कर दिया। लड़की के बार-बार मना करने पर भी मनचले ने रेप्लिका उस तक पहुंचाने की ठानी।

एकतरफा प्यार में पड़े इस मनचले ने सोमवार (14 जनवरी) रात लड़की के घर पर ताजमल की ये रेप्लिका को बॉक्स में पैक कर फेंका। ये रेप्लिका लड़की तक तो नहीं पहुंची लेकिन खाना खा रहे उसके पिता के सिर पर जा लगी। पिता ने जब इधर-उधर देखा, तो इस युवक को वहां खड़ा पाया। पिता ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।

कार्रवाई करते हुए स्थानीय पुलिस जीतू नाम के इस मनचले के घर पहुंची, जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि जीतू अपने अंकल के साथ रहता है। उसके माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है। लड़की ने बताया कि जब उसने जीतू से तोहफा लेने को मना किया, तो उसने उसके भाई को मारने की धमकी तक दे डाली। मनचले लड़के पर सेक्शुअल हैरेसमेंट और पीछा करने का केस दर्ज किया गया है।

Web Title: stalker tosses taj replica into girl home, hits her dad on head

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे