दिल्ली में सोलह वर्षीय लड़की और दूर के रिश्तेदार ने की आत्महत्या, जानिए आत्महत्या की वजह
By भाषा | Published: December 25, 2019 04:22 AM2019-12-25T04:22:23+5:302019-12-25T04:22:23+5:30
पुलिस उपायुक्त (बाह्य उत्तरी) गौरव शर्मा ने कहा, “लड़की बवाना में विजय नगर कालोनी की रहने वाली थी और गोविन्द (20) राजस्थान के कोटा जिले का निवासी था। दोनों ने खुद को सीलिंग पंखे से लटका लिया।”
उत्तरी दिल्ली के बवाना क्षेत्र में एक सोलह वर्षीय लड़की और उसका दूर का रिश्तेदार पंखे से लटके हुए पाए गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि ऐसी आशंका है कि दोनों ने साथ आत्महत्या करने की योजना बनाई होगी। पुलिस को घटना की सूचना सोमवार शाम तीन बजे मिली।
पुलिस उपायुक्त (बाह्य उत्तरी) गौरव शर्मा ने कहा, “लड़की बवाना में विजय नगर कालोनी की रहने वाली थी और गोविन्द (20) राजस्थान के कोटा जिले का निवासी था। दोनों ने खुद को सीलिंग पंखे से लटका लिया।”
डीसीपी ने बताया कि लड़की की नोटबुक से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ जिस पर दोनों के दस्तखत थे। सुसाइड नोट के अनुसार दोनों रिश्तेदार थे और उनकी शादी नहीं हो सकती थी इसलिए उन्होंने यह कदम उठाया।