सीवानः 14 साल की नाबालिग के साथ चार युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, प्राइवेट पार्ट पर गहरे जख्म, पीड़िता भाई को राखी बांधने जा रही थी

By एस पी सिन्हा | Published: August 13, 2022 03:46 PM2022-08-13T15:46:14+5:302022-08-13T15:47:04+5:30

बिहार में सीवान जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के भगवानपुर पोखरा का मामला है। पीड़िता अपने ननिहाल में रहती है। पैतृक घर दूसरे जगह है।

Siwan Four youths gang rape 14 year old minor deep wounds private part victim going rakhi brother bihar patna police case | सीवानः 14 साल की नाबालिग के साथ चार युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, प्राइवेट पार्ट पर गहरे जख्म, पीड़िता भाई को राखी बांधने जा रही थी

पीड़िता के बयान पर पवन कुमार, अंकित कुमार, इमामुद्दीन, दिनेश कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर रही है।

Highlightsसूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची।स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।एक आरोपित अंकित कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

पटनाः बिहार में सीवान जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के भगवानपुर पोखरा एक नाबालिग (14) के साथ चार युवकों के द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिये जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता अपने भाई को राखी बांधने जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में 4 दरिंदों ने उसे अगवा कर लिया और सड़क किनारे झाड़ी में ले गए।

 

इसके बाद बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान लड़की चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन किसी ने उसकी एक सुनी। अचानक रास्ते से गुजर रहे स्कॉर्पियो सवार शख्स ने लड़की चीख सुनी तो झाड़ी के तरफ दौड़ पड़े। उसे देखकर चारों युवक फरार हो गए। बताया जाता है कि पीड़िता अपने ननिहाल में रहती है। उसका पैतृक घर दूसरे जगह है।

वह शुक्रवार को अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए सड़क से अकेले घर जा रही थी। इसी दौरान रास्‍ते में खडे़ चार मनचलों ने उसे दबोच लिया। उसे सड़क किनारे झाड़ी में ले गए। वहां सभी ने मिलकर उसकी अस्‍मत लूट ली। इस दौरान विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपित अंकित कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस लड़की का मेडिकल करवा रही है। पुलिस के अनुसार सामूहिक दुष्कर्म की बात सामने आ रही है। पीड़िता के साथ मारपीट भी की गई है। उसके प्राइवेट पार्ट पर गहरे जख्म हैं। 

फिलहाल पुलिस उसे किसी से बात करने नहीं दे रही है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़िता के बयान पर पवन कुमार, अंकित कुमार, इमामुद्दीन, दिनेश कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर रही है।

थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि पीड़िता को महिला थाना भेज दिया गया है। महिला थाना में ही उसका बयान होगा तथा महिला थाना ही न्यायालय में प्रस्तुत करेगी। बताया जाता है कि पीडिता की मां तीन माह पूर्व से अपहरण के मामले में जेल में बंद है।

Web Title: Siwan Four youths gang rape 14 year old minor deep wounds private part victim going rakhi brother bihar patna police case

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे