सिक्किमः 13 वर्षीय किशोरी के साथ कई बार दुष्कर्म, गर्भवती, आईटीबीपी जवान अरेस्ट, स्थानीय लड़के ने भी महीनों तक यौन शोषण किया

By भाषा | Published: August 7, 2022 09:56 PM2022-08-07T21:56:32+5:302022-08-07T21:58:32+5:30

पुलिस के मुताबिक आईटीबीपी के जवान ने किशोरी के साथ अपने सरकारी आवास पर कई बार दुष्कर्म किया, जिसके कारण किशोरी गर्भवती हो गयी।

​​​​​​​Sikkim 13-year old girl multiple times rape pregnant ITBP jawan arrested sub-inspector rape case complaint of female constable | सिक्किमः 13 वर्षीय किशोरी के साथ कई बार दुष्कर्म, गर्भवती, आईटीबीपी जवान अरेस्ट, स्थानीय लड़के ने भी महीनों तक यौन शोषण किया

यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।

Highlightsयह घटना पाकयोंग जिले के रंगपो कस्बे की है। पीड़िता की मां ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया।स्थानीय लड़के ने भी महीनों तक किशोरी का यौन शोषण किया।

गंगटोकः सिक्किम में 13 वर्षीय एक किशोरी के साथ कथित दुष्कर्म करने के आरोप में भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के एक जवान को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक आईटीबीपी के जवान ने किशोरी के साथ अपने सरकारी आवास पर कई बार दुष्कर्म किया, जिसके कारण किशोरी गर्भवती हो गयी।

उन्होंने कहा कि यह घटना पाकयोंग जिले के रंगपो कस्बे की है। पीड़िता की मां ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि एक स्थानीय लड़के ने भी महीनों तक किशोरी का यौन शोषण किया। पुलिस ने कहा कि उन्होंने आरोपी लड़के को भी हिरासत में ले लिया है।

पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि आईटीबीपी के एक सहायक उप-निरीक्षक ने रंगपो कस्बे में राजभवन के शीतकालीन शिविर में अपने आवासीय क्वार्टर में अप्रैल से किशोरी के साथ कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस सिलसिले में उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के धारचूला के रहने वाले सहायक उप-निरीक्षक के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।

इसी शिकायत में लड़की की मां ने आरोप लगाया कि स्थानीय लड़का भी फरवरी से उसका यौन शोषण कर रहा था। पुलिस ने कहा कि उन्होंने लड़के को पकड़ लिया है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि रंगपो में प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल में लड़की का चिकित्सकीय परीक्षण किया गया। पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

महिला आरक्षक की शिकायत पर ग्वालियर में उप निरीक्षक पर बलात्कार का मामला दर्ज

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में महिला आरक्षक की शिकायत पर पुलिस के एक उपनिरीक्षक के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने बताया कि महिला आरक्षक ने अपनी शिकायत में कहा है कि उप निरीक्षक 2015 से शादी का झांसा देकर उसका शोषण कर रहा था।

उन्होंने कहा, ‘‘महिला ने अपनी शिकायत का आवेदन दतिया के पुलिस अधीक्षक (एसपी) को भेजा था क्योंकि उप निरीक्षक वहां तैनात है। दतिया के एसपी ने आवेदन ग्वालियर भेजा जिसके बाद महाराजपुरा थाने में बलात्कार का मामला दर्ज किया गया।’’ उन्होंने कहा कि दोनों 2015 में भोपाल में एक परेड के दौरान एक दूसरे से मिले थे। एसपी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

Web Title: ​​​​​​​Sikkim 13-year old girl multiple times rape pregnant ITBP jawan arrested sub-inspector rape case complaint of female constable

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे