फिल्मी अंदाज में मूसेवाला पर 19 वर्षीय अंकित ने की थी गोलीबारी, करीब जाकर दो पिस्तौल से 6 राउंड चलाई थी गोलियां
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 5, 2022 07:21 AM2022-07-05T07:21:07+5:302022-07-05T08:26:37+5:30
दिल्ली पुलिस ने रविवार को रात करीब 11 बजे मूसेवाला को नजदीक से गोली मारने वाले सबसे कम उम्र के शूटरों में से एक अंकित सिरसा को गिरफ्तार किया।
नयी दिल्लीः सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोप में गिरफ्तार अंकित सिरसा ने पंजाबी गायक पर दो पिस्तौल से कम से कम छह राउंड गोलीबारी की थी। पुलिस ने कहा कि 19 वर्षीय सिरसा मूसेवाला की हत्या में शामिल सबसे कम उम्र के शूटरों में से एक है। सिरसा को दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने रविवार रात सचिन भिवानी (25) के साथ गिरफ्तार किया था, जो मूसेवाला की हत्या में शामिल चार शूटरों को शरण देने के लिए जिम्मेदार है।
विशेष पुलिस आयुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) एचजीएस धारीवाल ने कहा, ''रविवार को रात करीब 11 बजे हमारी टीम ने मूसेवाला को नजदीक से गोली मारने वाले सबसे कम उम्र के शूटरों में से एक अंकित को गिरफ्तार किया। उसने दो पिस्तौल से एक साथ गोलीबारी की और इस दौरान वह सिद्धू मूसेवाला की कार के सबसे करीब था। उसके सहयोगी सचिन भिवानी को भी गिरफ्तार किया गया है।'' रिपोर्ट के मुताबिक, अंकित मूसेवाला से पहले किसी की हत्या नहीं की थी। उसने 9वीं तक पढ़ाई की है। इसके बाद वह अपराध की दुनिया में कदम रख लिया।
#WATCH | In a viral video, Sidhu Moose Wala's murder accused Ankit Sirsa, Priyavrat, Kapil, Sachin Bhivani, & Deepak brandished guns in a vehicle pic.twitter.com/SYBy8lgyRd
— ANI (@ANI) July 4, 2022
हत्याकांड से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कथित रूप से हत्या में शामिल शूटर्स कार में बैठकर बंदूक लहराकर जश्न मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। एएनआई के मुताबिक मूसेवाला की हत्या करने के बाद शूटर्स अंकित सिरसा, प्रियव्रत, कपिल, सचिन बिश्नोई और दीपक गाड़ी में बंदूक लहराते हुए जश्न मनाया। मूसेवाला की 29 मई को पंजाब के मनसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
भाषा इनपुट के साथ