पूर्व सांसद के रिश्तेदार ने भाई और भतीजी को गोली मारी, घायल दिव्या कुमारी की 15 फरवरी को होने वाली है शादी, जानें क्या है विवाद

By एस पी सिन्हा | Published: January 25, 2023 06:15 PM2023-01-25T18:15:52+5:302023-01-25T18:16:34+5:30

शिवहरः जख्मी विमल किशोर सिंह (55 वर्ष) और पुत्री दिव्या कुमारी (28 वर्ष) को सुबह पांच बजे शिवहर शहर स्थित सरोजा सीताराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया है। 

Shivhar Former MP relative shot brother and niece injured Divya Kumari going get married on February 15 know what dispute | पूर्व सांसद के रिश्तेदार ने भाई और भतीजी को गोली मारी, घायल दिव्या कुमारी की 15 फरवरी को होने वाली है शादी, जानें क्या है विवाद

नवल किशोर सिंह, पत्नी नयन कुमारी व पुत्र प्रतीक कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

Highlightsनवल किशोर और विमल किशोर पूर्व सांसद के साले विश्वनाथ सिंह के पुत्र हैं।विमल किशोर सिंह की बेटी दिव्या की शादी 15 फरवरी को होने वाली है।नवल किशोर सिंह, पत्नी नयन कुमारी व पुत्र प्रतीक कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

पटनाः बिहार में शिवहर जिले के हिरम्मा थाना क्षेत्र के माधोपुर छाता गांव बुधवार की अलसुबह भूमि विवाद में पूर्व मंत्री व पूर्व सांसद के रिश्तेदार ने भाई और भतीजी को गोली मार दी है।

घटना में गंभीर रूप से जख्मी विमल किशोर सिंह (55 वर्ष) व उसकी पुत्री दिव्या कुमारी (28 वर्ष) को सुबह पांच बजे शिवहर शहर स्थित सरोजा सीताराम सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से दोनों को एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया है। दोनों की हालत बेहद गंभीर बताई गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नवल किशोर और विमल किशोर पूर्व सांसद के साले विश्वनाथ सिंह के पुत्र हैं। विमल किशोर सिंह की बेटी दिव्या की शादी 15 फरवरी को होने वाली है। बारातियों के लिए वह भाई नवल किशोर सिंह की जमीन पर रास्ता बना रहे थे। इसकी सूचना मिलने के बाद मोतिहारी में रह रहे नवल किशोर सिंह अपनी पत्नी और पुत्र के साथ कार पर सवार होकर मंगलवार की रात गांव पहुंचे।

इसके बाद दोनों भाइयों में विवाद शुरू हुआ। बुधवार की अलसुबह साढ़े चार बजे नवल किशोर सिंह ने लाइसेंसी हथियार से भाई विमल किशोर सिंह को गोली मार दी। पिता को बचाने आई बेटी दिव्या कुमारी को भी गोली मार दी। गोली लगने से पिता-पुत्री गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इस घटना में घायल युवती की शादी अगले महीने के 15 तारीख को होना तय हुआ है।

इससे पहले जमीनी विवाद को लेकर उसके चाचा से उसे गोली मार दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित नवल किशोर सिंह, उसकी पत्नी नयन कुमारी व पुत्र प्रतीक कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही नवल किशोर सिंह की लाइसेंसी हथियार और कार जब्त कर ली है।

एसपी अनंत कुमार राय ने बताया कि आरोपित के हथियार का लाइसेंस रद्द किया जाएगा। इधर, एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय ने बताया कि भूमि विवाद में घटना को अंजाम दिया गया है। दोनों घायलों की हालत गंभीर है। घटना में शामिल परिवार पूर्व सांसद सीताराम सिंह के ससुराल और पूर्व मंत्री राणा रणधीर के ननिहाल के हैं।

Web Title: Shivhar Former MP relative shot brother and niece injured Divya Kumari going get married on February 15 know what dispute

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे