मुंबई में शिवसेना नेता सचिन सावंत की गोली मारकर हत्या

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: April 23, 2018 04:13 AM2018-04-23T04:13:55+5:302018-04-23T04:13:55+5:30

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार रात्रि आठ बजे मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने गोकुल नगर इलाके में उप शाखा प्रमुख सावंत पर चार गोलियां चलाईं। 

Shiv Sena leader Sachin Sawant shot dead in Mumbai | मुंबई में शिवसेना नेता सचिन सावंत की गोली मारकर हत्या

Pic:ANI

मुंबई , 23 अप्रैल: मुंबई के कांदिवली इलाके में रविवार रात मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने शिवसेना नेता सचिन सावंत की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार रात्रि आठ बजे मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने गोकुल नगर इलाके में उप शाखा प्रमुख सावंत पर चार गोलियां चलाईं। 

उन्होंने बताया कि सावंत को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया , जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटना के बारे में अधिक विवरण देने से इनकार कर दिया। कुरार पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

बता दें कि इससे पहले 2009 में सचिन सावंत पर गोली चलाई गई थी। पुलिस इस केस में किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई थी। वह 2 दशक से पार्टी से जुड़े हुए थे और जल्द ही उन्हें शाखा प्रमुख बनाया जाना था।

Web Title: Shiv Sena leader Sachin Sawant shot dead in Mumbai

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे