बुलंदशहर हिंसाः इंस्पेक्टर सुबोध सिंह की हत्या का आरोपी शिखर अग्रवाल हापुड़ से गिरफ्तार
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 10, 2019 10:31 AM2019-01-10T10:31:40+5:302019-01-10T11:36:39+5:30
तीन दिसंबर को हुई बुलंदशहर हिंसा मामले के आरोपी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के सदस्य शिखर अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया
तीन दिसंबर को बुलंदशहर में हुई हिंसा मामले में इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की हत्या के आरोपी शिखर अग्रवाल को गुरुवार सुबह हापुड़ से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी युवक भारतीय जनता युवा मोर्चा का सदस्य भी है। इससे पहले बजरंग दल नेता योगेश राज की भी गिरफ्तारी हुई थी। बुलंदशहर में पिछले महीने हुई हिंसा के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किए जाने के साथ इस घटना के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए लोगों की संख्या बढ़ कर 36 हो गई है।
Shikhar Aggarwal, accused in murder case of Inspector Subodh Singh in #BulandshahrViolence, arrested by Bulandshahr police from Hapur today pic.twitter.com/UTePsqiHV8
— ANI UP (@ANINewsUP) January 10, 2019
गौरतलब है कि पिछले साल दिसंबर के शुरूआत में पुलिस निरीक्षक सुबोध कुमार और सुमित कुमार नाम के एक युवक की भीड़ द्वारा की गई हिंसा में मौत हो गई थी। गांव के बाहर गोवंश के अवशेष मिलने के बाद जिले के सियाना तहसील में हिंसा भड़की थी।