हैदराबाद: मदरसे में छह बच्चों से साथ हुआ यौन उत्पीड़न, मौलवी गिरफ्तार

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: May 4, 2018 04:16 AM2018-05-04T04:16:19+5:302018-05-04T04:16:19+5:30

हैदराबाद के एक मदरसा के 23 वर्षीय मौलवी को छह नाबालिग बच्चों का यौन उत्पीड़न करने के आरोपों पर गिरफ्तार किया गया है।

sexual harassment of children in hyderabad madrasa maulavi arrested | हैदराबाद: मदरसे में छह बच्चों से साथ हुआ यौन उत्पीड़न, मौलवी गिरफ्तार

हैदराबाद: मदरसे में छह बच्चों से साथ हुआ यौन उत्पीड़न, मौलवी गिरफ्तार

हैदराबाद, 4 मई: एक बार फिर से इंसानियत शर्मसार हुई है। खबर के अनुसार हैदराबाद के एक मदरसा के 23 वर्षीय मौलवी को छह नाबालिग बच्चों का यौन उत्पीड़न करने के आरोपों पर गिरफ्तार किया गया है।

इस मामले पर सहायक पुलिस आयुक्त अशोक चक्रवर्ती ने बताया कि मौलाना पर लड़कों के साथ उत्पीड़न करने का आरोप है। सभी बच्चों की उम्र 6 से 8 साल के बीच है। पिछले कुछ महीने में कथित तौर पर उनका उत्पीड़न हुआ।


इतना ही नहीं उनके मुताबिक बुधवार को अरबी पढ़ाने वाले रेहान को बुधवार को गिरफ्तार किया गया। उत्पीड़न के बारे में कुछ पीड़ित बच्चों के अभिभावकों ने 29 अप्रैल को शिकायत दर्ज कराई थी। फिलहाल पुलिस ने इस मामले पर केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि एक अदालत ने मौलवी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

हैदराबाद पुलिस के अनुसार मौलवी को 6 से 8 साल तक के 6 बच्चों के साथ शारीरिक शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सभी बच्चों को काउंसलिंग के लिए भेजा गया है। आरोपी मौलवी को IPC की धारा 377, 506, 5 और 6 और POCSO ऐक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।

Web Title: sexual harassment of children in hyderabad madrasa maulavi arrested

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे