भदोही से भाजपा विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी पर विधवा से रेप का आरोप, सात अन्य पर बलात्कार का मामला दर्ज, जानिए मामला

By भाषा | Published: February 19, 2020 05:31 PM2020-02-19T17:31:36+5:302020-02-19T20:23:45+5:30

पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने बताया कि एक महिला ने गत 10 फरवरी को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसके साथ भाजपा विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी और उनके साथियों संदीप, सचिन, चंद्रभूषण, दीपक, प्रकाश और नीतेश ने एक होटल में एक महीने तक बारी—बारी से बलात्कार किया।

Seven people, including BJP MLA Rabindranath Tripathi from Bhadohi, have been booked for rape, know the case | भदोही से भाजपा विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी पर विधवा से रेप का आरोप, सात अन्य पर बलात्कार का मामला दर्ज, जानिए मामला

जांच के बाद आज भाजपा विधायक समेत सातों अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।

Highlightsइसके अलावा एक बार जब वह गर्भवती हुई तो ज़बरदस्ती उसका गर्भपात करा दिया गया।जांच अपर पुलिस अधीक्षक रविन्द्र वर्मा को सौंपी गई थी।

भदोही से भाजपा विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी सहित सात लोगों के खिलाफ बुधवार को सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज किया गया।

पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने बताया कि एक महिला ने गत 10 फरवरी को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसके साथ भाजपा विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी और उनके साथियों संदीप, सचिन, चंद्रभूषण, दीपक, प्रकाश और नीतेश ने एक होटल में एक महीने तक बारी—बारी से बलात्कार किया।

इसके अलावा एक बार जब वह गर्भवती हुई तो ज़बरदस्ती उसका गर्भपात करा दिया गया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक रविन्द्र वर्मा को सौंपी गई थी। महिला के बयान और होटल सहित तमाम बिन्दुओं पर जांच के बाद आज भाजपा विधायक समेत सातों अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।

सिंह ने बताया कि महिला का मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान कराने के साथ मेडिकल जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी। अभी फिलहाल गिरफ्तारी नहीं होगी। 

Web Title: Seven people, including BJP MLA Rabindranath Tripathi from Bhadohi, have been booked for rape, know the case

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे