12 साल की नाबालिग किशोरी को रास्ते से अगवा कर दो युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, अत्यधिक रक्त स्राव के कारण हालत काफी गंभीर
By एस पी सिन्हा | Published: January 16, 2023 05:48 PM2023-01-16T17:48:42+5:302023-01-16T17:50:08+5:30
बिहार के सारण जिले का मामला है। जितेंद्र यादव और रवि यादव नाम के दो युवकों ने रास्ते से उठा लिया और टूटे हुए घर में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया।
पटनाः बिहार में बेखौफ अपराधियों के अंदर प्रसाशन का डर दिखाई नहीं पड़ रहा है। जिसके चलते आये दिन अपराधी खुलेआम आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इसी कड़ी में बिहार के सारण जिले के नगर थाना क्षेत्र के महमूद चौक से बेखौफ दरिंदों ने 12 साल की नाबालिग किशोरी को रास्ते से अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है।
जिससे किशोरी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। घटना छपरा शहर की बताई जा रही है, जहां शासन-प्रशासन के आला अधिकारी बैठते हैं। बताया जाता है कि दरिंदों के हवस की शिकार हुई पीड़िता किसी तरह घर पहुंची और घरवालों को इसकी जानकारी दी।
बाद में पुलिस में मामला दर्ज कराकर रात में ही बच्ची को मेडिकल चेकअप के लिए अस्पताल लाया गया, जिसके बाद उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। कहा जा रहा है कि रविवार को पीडिता काम से वापस लौट रही थी। इसी दौरान जितेंद्र यादव व रवि यादव नाम के दो युवकों ने उसे रास्ते से उठा लिया और एक टूटे हुए घर में ले जाकर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया।
घटना के बाद अत्यधिक रक्त स्राव के कारण किशोरी की स्थिति गंभीर है। पीड़िता के परिजनों ने बताया कि गया किशोरी किसी काम से महमूद चौक के समीप गई थी। इसी दौरान आरोपितों ने उसे अगवा कर लिया। फिर किसी सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
वहीं, पीड़िता ने इस मामले में नगर थाना मे प्राथमिकी दर्ज की है। उसमें दो लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपितों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, इस घटना को लेकर लोगों के बीच काफी आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों ने इस शर्मनाक घटना की निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर कर रहे हैं।