सारण में चार लड़कों ने कार में किया सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता को स्टेशन पर छोड़कर फरार, मां से झगड़ा कर घर से निकली थी लड़की

By एस पी सिन्हा | Published: February 24, 2021 07:20 PM2021-02-24T19:20:19+5:302021-02-24T19:22:17+5:30

बिहार के सारण जिले में सोनपुर के हरिहरनाथ थाना में घर से भागी लड़की के साथ चार युवकों ने सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Saran Bihar Four boys gang-raped in car leaving victim station quarreling mother girl left house patna crime case | सारण में चार लड़कों ने कार में किया सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता को स्टेशन पर छोड़कर फरार, मां से झगड़ा कर घर से निकली थी लड़की

पीड़िता ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद चार लड़के रात्रि में लगभग साढे़ बारह बजे उसे स्टेशन पर छोड़ दिया। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlightsहरिहरनाथ थाना के प्रभारी राजीव रंजन सिंह ने कहा कि पीड़िता ने बयान दिया है।छपरा में उसका मेडिकल कराने के बाद इस मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।लड़की ने फोन कर मामले की जानकारी घर वालों की दी।

पटनाः बिहार में महिलाओं के साथ लगातार छेड़खानी और दुष्कर्म की घटना सामने आ रही हैं। एक बार फिर से शर्मसार कर देने वाली घटना सारण जिले के सोनपुर से सामने आया है, जहां चार लड़कों ने कार में एक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है।

सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के बाद सभी लड़के पीड़िता को स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना हरिहरनाथ थाना क्षेत्र की है, जहां मां से झगड़ा कर घर से निकली सीवान की एक लड़की के साथ चार लड़कों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।

हरिहरनाथ थाना में मामला दर्ज

इस घटना के संबंध में पीड़िता के बयान पर हरिहरनाथ थाना में मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित लड़की ने पुलिस को बताया है कि कल मंगलवार शाम को तीन लड़कों ने मिलकर उसके साथ कार में दुष्कर्म किया। उसमें से एक लड़का खुद को मुखिया का बेटा बता रहा था।

वह ट्रेन से उतरी थी, जिसके बाद चार लड़कों ने उसे घर पहुंचाने को कहा, जब लड़की उनके साथ जाने लगी तो बदमाशों ने सुनसान में ले जाकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, हालांकि पुलिस अभी कुछ कहने से बच रही है। पीड़िता ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद चार लड़के रात्रि में लगभग साढे़ बारह बजे उसे स्टेशन पर छोड़ दिया।

नाराज होकर घर से निकल गई थी

युवती ने किसी तरह एक व्यक्ति के फोन पर इस घटना कई जानकारी अपने परिवार को दी। पीड़िता ने आरोपितों का हुलिया भी पुलिस को बताया है। इस संबंध में हरिहरनाथ थाना के प्रभारी राजीव रंजन सिंह ने बताया कि लड़की घरेलू विवाद के बाद नाराज होकर घर से निकल गई थी।

शाम साढ़े सात बजे ट्रेन से वह यहां उतरी और भटकते हुए स्टेशन के दक्षिणी हिस्से के रोड के बगल में अवस्थित एक विद्यालय के समीप पहुंच गई। इसी बीच वहां लड़के पहुंचे और उक्त लड़की की सहायता करने के नाम पर गाड़ी में बैठा लिया। दोनों उसे कहीं ले गए और उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

युवकों ने स्टेशन पर लाकर वापस छोड़ दिया

इसके बाद उक्त लड़की को उन युवकों ने स्टेशन पर लाकर वापस छोड़ दिया। वापस घर लौटी लड़की ने अपने परिजनों के साथ यहां पहुंचकर दुष्कर्म की घटना का बयान करते हुए बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। थानाध्यक्ष ने बताया कि छपरा में उसका मेडिकल कराने के बाद इस मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।

Web Title: Saran Bihar Four boys gang-raped in car leaving victim station quarreling mother girl left house patna crime case

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे