लाइव न्यूज़ :

सांगलीः 18 मई को रात 10 बजे फिल्म देखने जाने की योजना, फ्लैट में ले जाकर नशीला पेय पिलाया?, बेलगावी की रहने वाली एमबीबीएस छात्रा से दो सहपाठी और मित्र ने किया सामूहिक रेप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 23, 2025 14:07 IST

घटना 18 मई को हुई, जब छात्रा और आरोपियों ने रात करीब 10 बजे थिएटर में फिल्म देखने जाने की योजना बनायी।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म देखने से पहले आरोपी छात्रा को एक फ्लैट में ले गए। आरोपियों ने छात्रा को नशीला पेय पिलाया, जिससे उसे चक्कर आने लगे।तीनों बीस से बाइस साल के बीच की उम्र के हैं।

मुंबईः महाराष्ट्र के सांगली जिले में तीसरे वर्ष की एक एमबीबीएस छात्रा से उसके दो सहपाठियों और उनके एक मित्र द्वारा कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जो पुणे, सोलापुर और सांगली के रहने वाले हैं। एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें 27 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। यह घटना 18 मई को हुई, जब छात्रा और आरोपियों ने रात करीब 10 बजे थिएटर में फिल्म देखने जाने की योजना बनायी।

फिल्म देखने से पहले आरोपी छात्रा को एक फ्लैट में ले गए। अधिकारी ने बताया कि नशे की हालत में आरोपियों ने छात्रा को एक नशीला पेय पिलाया, जिससे उसे चक्कर आने लगे। इसके बाद तीनों ने उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया और धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो गंभीर अंजाम भुगतने होंगे। तीनों बीस से बाइस साल के बीच की उम्र के हैं।

पीड़िता मूल रूप से कर्नाटक के बेलगावी की रहने वाली है। घटना के बाद उसने अपने माता-पिता को पूरी बात बताई, जिसके बाद उन्होंने विश्रामबाग पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की सामूहिक दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता के बयान का भी विश्लेषण कर रही है तथा मामले में आगे की जांच जारी है।

शादी समारोह के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या

देवरिया के खजुरी करौता गांव में एक शादी समारोह के दौरान एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) दीपक शुक्ला ने बताया कि "गांव में कुशीनगर जिले से आई बारात में शामिल रामपुर झुरिया निवासी राजन यादव (30) को गोली लगी और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा।

अचानक हुई गोलीबारी से भगदड़ मच गई और मेहमान बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे।" सीओ ने बताया कि घायल राजन यादव को तुरंत इलाज के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शुक्ला ने बताया, "प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इस घातक गोलीबारी के पीछे पुरानी रंजिश हो सकती है। राजन यादव का कुशीनगर में ही किसी से विवाद है। घटना उसी से जुड़ी होने की आशंका है।" उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले में एसओजी समेत तीन टीमें लगाई गई हैं।

कर्नाटक: पारिवारिक विवाद के चलते व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

कर्नाटक के मंगलुरु में पारिवारिक विवाद के चलते 50 वर्षीय व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई, जबकि इस घटना में उसके दो बेटे घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। घटना बुधवार देर रात को मंगलुरु ग्रामीण थाना क्षेत्र के वलाचिल इलाके में हुई। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान वामंजूर निवासी सुलेमान के रूप में हुई है।

हमले में सुलेमान के बेटे रियाब और सियाब घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, आरोपी मुस्तफा (30) सुलेमान का रिश्तेदार है, जिसकी शादी सुलेमान ने आठ महीने पहले तय करवाई थी। लेकिन मुस्तफा और उसकी पत्नी के बीच अनबन के कारण दोनों पक्षों में तनाव बढ़ गया था।

मुस्तफा द्वारा अपशब्द कहे जाने के बाद 22 मई की रात करीब 9:30 बजे सुलेमान अपने दोनों बेटों के साथ मुस्तफा के घर पहुंचे। बातचीत के बाद जब तीनों वहां से लौट रहे थे, तभी मुस्तफा अचानक घर से बाहर आया और सुलेमान के गले पर चाकू से वार कर दिया। उसके बाद उसने दोनों बेटों पर भी हमला किया, जिसमें एक को छाती में और दूसरे को हाथ पर चोट लगी।

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जनप्रिय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने सुलेमान को मृत घोषित कर दिया। दोनों बेटों का अस्पताल में इलाज हो रहा है। पुलिस ने बताया कि मंगलुरु ग्रामीण थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी मुस्तफा को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीगैंगरेपकर्नाटकमुंबईPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

क्राइम अलर्टइको-कार में 9 लोग थे सवार, सीमेंट मिक्सर ट्रक से टक्कर और 9 की मौत, अस्पताल में जिंदगी से लड़ रहे 3, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: दिग्गज गायिका को अंतिम विदाई?, शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार, फैंस उमड़े, रो पड़े सचिन तेंदुलकर, देखिए तस्वीरें और वीडियो

क्राइम अलर्टअम्मा आपको घर पहुंचा दूं, जीशान ने 70 साल की कश्मीरी देवी को भरोसे में लिया और जंगल ले जाकर पत्थर से मार डाला, 2000 रुपये और मोबाइल लूटा?

क्राइम अलर्टविलासितापूर्ण जीवन जीना है?, सहपाठी मोहंती को नकली बंदूक दिखाकर कार में बैठाया, 50000 रुपये फिरौती, बिहार, झारखंड, केरल और बेंगलुरु के रहने वाले 4 आरोपी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबेंगलुरु के छात्रों ने ऐशो-आराम की ज़िंदगी के लिए नकली बंदूक से सहपाठी का किया अपहरण, 50,000 रुपये की मांगी फिरौती

क्राइम अलर्टनोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे कर्मचारियों का गुस्सा फूटा?, वाहन में लगाई आग, पत्थर फेंके, संपत्ति नकुसान?, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, वीडियो

क्राइम अलर्टबहुचराजी मंदिर में दर्शन करने के लिए पैदल जा रहा था श्रद्धालु?, तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला,  7 की मौत

क्राइम अलर्टगौतम बुद्ध विवि के कुलसचिव विश्वास त्रिपाठी बर्खास्त, न्यूनतम शैक्षणिक और प्रशासनिक योग्यता पूरी नहीं करने पर कार्रवाई?, फीस घोटाला सहित कई मामले

क्राइम अलर्टचॉल में प्लास्टर का हिस्सा और छत का पंखा गिरने से आसिफ खान को सिर में चोट और 3 साल की अस्मा खान के पैरों में चोट