सहारनपुरः सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी मदरसा शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 25, 2022 06:27 PM2022-06-25T18:27:17+5:302022-06-25T18:28:32+5:30

सहारनपुर के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूरज राय ने शनिवार को बताया कि नकुड़ थाना क्षेत्र में सात साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोपी मदरसा शिक्षक जमीर को पुलिस ने शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया और विधिक प्रक्रिया पूरी कर जेल भेज दिया।

Saharanpur Seven-year-old girl rape accused madrasa teacher arrested police uttar pradesh case | सहारनपुरः सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी मदरसा शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार किया

सात साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोपी मदरसा शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Highlightsबेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।अगर उसने इस घटना के बारे में अपने परिजनों को बताया कि वह उसे मार डालेगा।यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। 

सहारनपुरः  उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के नकुड़ थाना क्षेत्र में सात साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोपी मदरसा शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

सहारनपुर के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूरज राय ने शनिवार को बताया कि नकुड़ थाना क्षेत्र में सात साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोपी मदरसा शिक्षक जमीर को पुलिस ने शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया और विधिक प्रक्रिया पूरी कर जेल भेज दिया। राय के मुताबिक, नकुड़ थाना क्षेत्र के एक कस्बे में एक व्यक्ति ने मदरसा शिक्षक जमीर पर बुधवार को अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

उन्होंने बताया कि शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया था कि मदरसा शिक्षक ने बच्ची को धमकी दी थी कि अगर उसने इस घटना के बारे में अपने परिजनों को बताया कि वह उसे मार डालेगा। राय के अनुसार, आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। 

Web Title: Saharanpur Seven-year-old girl rape accused madrasa teacher arrested police uttar pradesh case

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे