राउरकेलाः नाबालिग पुत्री से सात महीनों से यौन शोषण, डॉक्टर पिता अरेस्ट, पीड़िता ने कहा-मां की जानकारी में यह सब कुछ हो रहा था

By भाषा | Published: October 20, 2021 08:41 PM2021-10-20T20:41:37+5:302021-10-20T20:43:11+5:30

पुलिस को दी लिखित शिकायत में लड़की ने अपने डॉक्टर पिता पर पिछले सात महीनों से यौन शोषण का आरोप लगाया है। आरोपी पिता राउरकेला के ही एक निजी अस्पताल में चिकित्सक है।

Rourkela Sexual abuse 15 years old minor daughter seven months doctor father arrested victim happening mother's knowledge | राउरकेलाः नाबालिग पुत्री से सात महीनों से यौन शोषण, डॉक्टर पिता अरेस्ट, पीड़िता ने कहा-मां की जानकारी में यह सब कुछ हो रहा था

प्लांट साइट पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया है और लड़की के पिता को हिरासत में ले लिया है।

Highlightsलड़की ने आरोप लगाया है कि उसकी मां की जानकारी में यह सब कुछ हो रहा था।युवती पिछले दो दिन से अपने एक दोस्त के घर रह रही थी।मेडिकल जांच के लिए राउरकेला सरकारी अस्पताल में रखा गया है।

राउरकेलाः नाबालिग पुत्री के यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने यहां एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि लड़की (15) ने खुद पिता के खिलाफ यौन शोषण की शिकायत की है।

पुलिस को दी लिखित शिकायत में लड़की ने अपने डॉक्टर पिता पर पिछले सात महीनों से यौन शोषण का आरोप लगाया है। आरोपी पिता राउरकेला के ही एक निजी अस्पताल में चिकित्सक है। लड़की ने आरोप लगाया है कि उसकी मां की जानकारी में यह सब कुछ हो रहा था।

युवती पिछले दो दिन से अपने एक दोस्त के घर रह रही थी। उसे मेडिकल जांच के लिए राउरकेला सरकारी अस्पताल में रखा गया है। राउरकेला के पुलिस अधीक्षक मुकेश भामू ने कहा, 'हमने प्लांट साइट पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया है और लड़की के पिता को हिरासत में ले लिया है।'

भामू ने कहा, 'जब तक हमें मेडिकल रिपोर्ट नहीं मिलती है, तब तक इस घटना के बारे में और कुछ नहीं कहा जा सकता है।' एक अन्य मामले में पुलिस ने शहर में 12 साल की बच्ची का यौन शोषण करने के आरोप में 39 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। लड़की ने आरोप लगाया था कि शादीशुदा व्यक्ति काफी समय से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था।

केरल में नाबालिग लड़की से बलात्कार, पीड़िता के दोस्त समेत चार गिरफ्तार

केरल के कोझिकोड जिले में अनुसूचित जाति की एक नाबालिग लड़की को कथित तौर पर नशे की दवा मिला हुआ जूस पिलाकर चार लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। बलात्कार के आरोपियों में से एक पीड़िता का दोस्त है। पुलिस ने कहा कि चारों को आज गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि घटना तीन अक्टूबर को एक पर्यटन स्थल पर हुई थी। पुलिस के अनुसार, एक आरोपी 17 वर्षीय पीड़िता का दोस्त है जिसने उसे घुमाने के लिए बुलाया था और उसे पर्यटन स्थल पर लेकर गया। वहां पहुंचने के बाद लड़की के दोस्त ने कथित तौर पर उसे नशे की दवा मिला हुआ जूस पिलाया और बाद में चारों ने उसके साथ बलात्कार किया।

पुलिस ने कहा कि पीड़िता डरी हुई थी और उसने इसके बारे में दो सप्ताह तक किसी को कुछ नहीं बताया। बाद में उसने अपने परिवार को आपबीती सुनाई जिन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार कर एक मामला दर्ज किया गया है।

विपक्षी दल कांग्रेस ने घटना पर आक्रोश व्यक्त करते हुए सत्ताधारी वाम लोकतांत्रिक मोर्चे पर हमला बोला और आरोप लगाया है कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा करने में विफल रही है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष वी डी सतीशन ने सरकार से इस पर कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

Web Title: Rourkela Sexual abuse 15 years old minor daughter seven months doctor father arrested victim happening mother's knowledge

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे