देवास में भीषण सड़क हादसाः बारातियों से भरी बस पलटी, दो की मौत, 40 से ज्यादा घायल
By नितिन गुप्ता | Published: February 27, 2021 12:23 PM2021-02-27T12:23:10+5:302021-02-27T12:48:44+5:30
घटना की सूचना पर मौके पर पहुची पुलिस ने एम्बुलेंस और डायल 100 की मदद से घायलों को देवास जिला अस्पताल पहुंचाया।
देवासः मप्र के देवास जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर बारातियों को ले जा रही एक बस शुक्रवार-शनिवार रात बरोठा थाना इलाके के गांव सिरोल्या के पास पलट गई।
दो बारातियो के मौकेपर ही मौत हो गई। वही 40 से ज़्यादा लोग घायल हुए ही। घायलों में 7 लोगों की हालत ज्यादा खराब है। उन्हें इलाज के लिए इंदौर में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि बस में क्षमता से ज़्यादा लोग सवार थे पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।
हादसा सिरोलिया मार्ग पर बरखेड़ा के पास शनिवार तड़के हुआ। ग्राम जैतपुरा से बारात लेकर यात्री बस चापड़ा के समीप के एक गांव में गई थी। वापस लौटते समय बस चालक का नियंत्रण बस से हट गया। बस सड़क किनारे लगे एक पेड से टकराने के बाद पलट गए। हादसे कै समय बस में 60 से ज्यादा लोग सवार थे।
हादसे के बाद बारातियों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पंहुचे और पुलिस को सूचना दी। घायलों को बस से निकाला। इस हादसे में दो लोगों की मौत हुई ही। जिनकी पहचानग्राम जेतपुरा निवासी राकेश मालवीय व नारायण चौहान के रूप में हुई है। वही 40 से ज्यादा लोगों के घायल होने का समाचार है। सात लोगों की स्थिति ज़्यादा खराब होने की वजह से उन्हें इलाज के लिए इंदौर में भर्ती कराया गया ही। जबकि बाकी घायलों का इलाज देवास जिला अस्पताल में चल रहा है।
रात करीब 1 बजे पुरुषों वाली बस क्र.MP41P1480 एक मोड़ पर अनियंत्रित होकर खेत मे पलट गई। इस दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुची पुलिस ने एम्बुलेंस और डायल 100 की मदद से घायलों को देवास जिला अस्पताल पहुंचाया। करीबन 36 घायलों को जिला अस्पताल में लाया गया, इनमें से अधिकतर को प्रारंभिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि 6 गंभीर घायलों को इंदौर रेफर किया गया।
हादसे में गम्भीर रूप से घायल नारायण सिंह (65) की अस्पताल लाते हुए मौत हो गई, जबकि एक अन्य राकेश मालवीय ने इंदौर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। देवास जिला अस्पताल के डॉ. मोहसिन ने बताया करीबन 2.30 बजे बस हादसे के बाद 36 से 37 घायलों को व एक शख्स को मृत अवस्था में यहां लाया गया था। पोस्टमार्टम के बाद शव भेज दिया गया। बरोठा थाना में बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।