बिहार: जमानत पर छूटे रेप के आरोपी ने पीड़िता की हत्या, पुलिस रही बेपरवाह

By एस पी सिन्हा | Published: December 2, 2018 02:08 AM2018-12-02T02:08:32+5:302018-12-02T02:09:36+5:30

बताया जा रहा है कि आठ महीने पहले गांव के ही एक युवक ने दिव्यांग युवती के साथ दुष्कर्म किया था। इस आरोप में एक आरोपी को जेल भी भेजा गया।

rape in bihar accused killed victim | बिहार: जमानत पर छूटे रेप के आरोपी ने पीड़िता की हत्या, पुलिस रही बेपरवाह

बिहार: जमानत पर छूटे रेप के आरोपी ने पीड़िता की हत्या, पुलिस रही बेपरवाह

बिहार के पूर्वी चंपारण से मानवता को तार-तार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक दरिंदे ने पहले तो एक दिव्यांग महिला से दुष्कर्म किया। उसके बाद इस करनी की सजा भुगत कर जब जेल से निकलकर आया तो पीड़िता की हत्या कर दी। 

बताया जा रहा है कि आठ महीने पहले गांव के ही एक युवक ने दिव्यांग युवती के साथ दुष्कर्म किया था। इस आरोप में एक आरोपी को जेल भी भेजा गया। आरोप है कि आठ महीने बाद जेल से निकलने के बाद उसने पीडिता की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि 24 फरवरी को दिव्यांग महिला के साथ रघुनाथपुर थाना के हरदिया गांव में बलात्कार की घटना घटी थी। पंचायत के नाम पर पीडिता को पहले गांव में ही रोक लिया गया।

जब न्याय नहीं मिला तो पीडिता के परिजनों ने रघुनाथपुर थाना में गांव के ही एक मनचले युवक पर प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने दुष्कर्म के बदले छेडछाड का मामला दर्ज किया। इस बीच पीडिता गर्भवती हो गई। हालांकि इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छेडछाड के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कहा जा रहा है कि इसके बाद आरोपी युवक के परिजन पीडिता के परिजनों को धमकी देने लगे।

धमकी से परेशान परिजनों ने पुलिस अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। लगातार मिल रही धमकी और सुरक्षा की गुहार के बाद भी पुलिस बेपरवाह रही। मृतका के परिजनों का आरोप है कि जेल जाने के बाद से आरोपी युवक के परिवार से उन्हें धमकी मिल रही थी। पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद भी उन्हें कोई सहायता नहीं मिली। वहीं, इस घटना के बाद पुलिस भी सवालों के घेरे में आ गई है। अब इस पूरे मामले पर पुलिस बचते दिख रही है। इस संबंध में पुलिस कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। घटना के बाद स्थानीय लोगों आक्रोश में है।

Web Title: rape in bihar accused killed victim

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे