रांची में फिर सामने आया लव जेहाद!, गौरी बनी शबनम, पति बद्र खान पर मारपीट का आरोप, पीड़िता ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

By एस पी सिन्हा | Published: June 2, 2023 07:12 PM2023-06-02T19:12:15+5:302023-06-02T19:13:11+5:30

शबनम परवीन ने अपने पति बद्र खान पर प्रेमजाल में फंसा कर धर्म परिवर्तित करवाने और अब शादी के 8 साल बाद मारपीट का आरोप लगाया है। शबनम का असली नाम गौरी है। उसने कहा है कि कपड़ा दुकान में काम करने के दौरान उसे बद्र खान नाम के एक शख्स से प्यार हो गया।

ranchi new case love jihad model Manvi Raj Love in Chutiya marriage woman named Gauri become Shabnam Parveen husband Badr Khan 8 years of marriage assault | रांची में फिर सामने आया लव जेहाद!, गौरी बनी शबनम, पति बद्र खान पर मारपीट का आरोप, पीड़िता ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

पति बद्र खान उसे परिवार के साथ नहीं बल्कि कांटाटोली में ही किराये के मकान में रखता था।

Highlightsबद्र ने खुद को हिंदू बताया, लेकिन शादी के वक्त उसने मुस्लिम होने की बात बताई। शादी के बाद धर्म परिवर्तन करा कर गौरी शबनम परवीन बन गई। पति बद्र खान उसे परिवार के साथ नहीं बल्कि कांटाटोली में ही किराये के मकान में रखता था।

रांचीः जल, जंगल व जमीन के प्रदेश झारखंड में अब लव जेहाद का एक नया मामला प्रतिदिन सामने आ रहा है। हाल ही में मुंबई की मॉडल मानवी राज का मामला थमा भी नहीं है कि रांची के सदर थाना क्षेत्र में कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है। चुटिया में प्यार, शादी के बाद में गौरी नाम की महिला को शबनम बनना पड़ा।

शबनम परवीन ने अपने पति बद्र खान पर प्रेमजाल में फंसा कर धर्म परिवर्तित करवाने और अब शादी के 8 साल बाद मारपीट का आरोप लगाया है। शबनम का असली नाम गौरी है। उसने कहा है कि कपड़ा दुकान में काम करने के दौरान उसे बद्र खान नाम के एक शख्स से प्यार हो गया।

पहले तो बद्र ने खुद को हिंदू बताया, लेकिन शादी के वक्त उसने मुस्लिम होने की बात बताई। शादी के बाद धर्म परिवर्तन करा कर गौरी शबनम परवीन बन गई। शबनम का 6 साल का एक बेटा भी है, लेकिन अब शबनम को शादी के 8 साल बाद पता चल रहा है कि बद्र खान की पहले से ही एक पत्नी है। उसकी 12 साल की एक बेटी भी है।

पीड़िता बताती है कि पति बद्र खान उसे परिवार के साथ नहीं बल्कि कांटाटोली में ही किराये के मकान में रखता था। घर में पहले से मौजूद शमां परवीन को परिवार के लोगों ने उसकी भाभी बताया। लेकिन शमां परवीन उसकी पहली पत्नी है इस बात कि जानकारी शबनम को सात साल बाद मिली।

इसका विरोध करने पर शबनम(गौरी) के साथ घरवालों ने मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि तीन महीने पहले उसको और उसके 6 साल के बेटे को आधी रात को घर से बाहर निकाल दिया। इसकी शिकायत महिला ने पहले भी सदर थाना में की थी।

लेकिन पुलिस ने सुलह करवाकर मामला शांत कर दिया। बावजूद इसके पति की हैवानियत कम नहीं हुई। जिसके बाद शबनम उर्फ गौरी एक बार फिर से शिकायत दर्ज करवाने सदर थाना पहुंची। थाने में शबनम ने पति और ससुर के खिलाफ लिखित आवेदन दिया है।

Web Title: ranchi new case love jihad model Manvi Raj Love in Chutiya marriage woman named Gauri become Shabnam Parveen husband Badr Khan 8 years of marriage assault

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे