रामपुरः 15 वर्षीय नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म, आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में 17 वर्षीय किशोर अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 28, 2022 05:37 PM2022-05-28T17:37:54+5:302022-05-28T17:38:52+5:30

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) डॉक्टर संसार सिंह ने बताया कि 15 वर्षीय नाबालिग बच्ची के परिजनों ने पुलिस को यह जानकारी दी कि करीब छह दिन पहले एक पड़ोसी युवक उसके घर पर लड़की के साथ दुष्कर्म किया था।

Rampur rape of 15-year old minor girl 17-year old juvenile arrested abetment to suicide up police | रामपुरः 15 वर्षीय नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म, आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में 17 वर्षीय किशोर अरेस्ट

लड़की के परिवार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है। 

Highlightsलड़की के परिवार ने शादी पर जोर दिया और शादी न करने पर कानूनी कार्रवाई शुरू करने की चेतावनी भी दी।लड़की के परिवार वालों का प्रस्ताव यह कहते हुए खारिज कर दिया कि लड़का नाबालिग है।नाबालिग लड़की को लड़के के घर वालों के इरादे का पता चला उसने आत्महत्या कर ली।

रामपुरः उत्तर प्रदेश में रामपुर जिले के सैफनी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से कथित बलात्कार और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने 17 वर्षीय एक किशोर को पकड़ा है। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

 

 

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) डॉक्टर संसार सिंह ने बताया कि 15 वर्षीय नाबालिग बच्ची के परिजनों ने पुलिस को यह जानकारी दी कि करीब छह दिन पहले एक पड़ोसी युवक उसके घर पर लड़की के साथ दुष्कर्म किया था।

सिंह के अनुसार, परिजनों ने बताया कि जब दोनों परिवारों को इसकी खबर मिली तो लड़की के परिवार ने शादी पर जोर दिया और शादी न करने पर उन लोगों ने कानूनी कार्रवाई शुरू करने की चेतावनी भी दी। एएसपी ने बताया कि लड़के के परिवार वालों ने लड़की के परिवार वालों का प्रस्ताव यह कहते हुए खारिज कर दिया कि लड़का नाबालिग है।

पुलिस ने बताया कि बुधवार को जैसे ही नाबालिग लड़की को लड़के के घर वालों के इरादे का पता चला उसने आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि लड़की के परिवार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है। 

Web Title: Rampur rape of 15-year old minor girl 17-year old juvenile arrested abetment to suicide up police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे