राजस्थान: 15 साल की लड़की के साथ 6 महीने से 6 पड़ोसी लड़के कर रहे थे रेप, पीड़िता का दावा- दी गई थी धमकी

By पल्लवी कुमारी | Published: August 30, 2020 09:06 PM2020-08-30T21:06:27+5:302020-08-30T21:06:27+5:30

पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल टेस्ट करवाया है। फिलहाल मेडिकल रिपोर्ट नहीं आई है। पीड़िता बहुत घबराई हुई थी और घर जाने से मना कर रही थी इसलिए पुलिस ने उसे बालिका गृह भेज दिया है।

Rajasthan: jodhpur 15-year-old girl gang raped by 6 neighbor boys for 6 months | राजस्थान: 15 साल की लड़की के साथ 6 महीने से 6 पड़ोसी लड़के कर रहे थे रेप, पीड़िता का दावा- दी गई थी धमकी

प्रतीकात्मक तस्वीर

Highlightsपीड़िता का दावा है कि लड़कों ने धमकी दी थी कि अगर वह अपने घर पर बताती  है तो अच्छा नहीं होगा।पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर में एक ऐसा गैंगरेप का मामला सामने आया है, जिसको सुनकर हर कोई हैरान है। जोधपुर के राजीव गांधी नगर थाना इलाके में एक 15 साल की नाबालिग लड़की से उसके पड़ोस में रहने वाले 6 युवकों ने 6 महीने तक रेप किया है। रिपोर्ट के मुताबिक ये 6 पड़ोसी लड़की को डरा-धमकाकर उसके साथ रेप कर रहे थे। रेप करने वालों में से 4 लड़के भी नाबालिग हैं। 

इन्ही में से एक लड़के ने शनिवार (29 अगस्त) को लड़की के साथ फिर से रेप किया, जिससे लड़की परेशान होकर राजीव गांधी पुलिस थाने पहुंच गई और पुलिस के सामने पूरे मामले का खुलासा किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

कैसे फंसी लड़की आरोपियों के जाल में 

पुलिस को दिए बयान में लड़की ने कहा है कि वह राजीव गांधी थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसकी दोस्ती अपने घर के पास में रहने वाले  एक नाबालिग लड़के से हुई थी। जिसके बाद लड़की की दोस्ती दूसरे लड़कों से हुई। एक दिन मौका पाकर  2 युवकों ने नाबालिग से दोस्ती कर उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में ब्लैकमेल कर उसके साथ कई महीनों तक रेप करते रहे। लड़कों ने लड़की को धमकी दी थी कि अगर वह अपने घर पर बताती  है तो अच्छा नहीं होगा। लड़की ने कहा उसे ब्लैकमेल किया जा रहा था।

भाई के बहाने घर में बुलाकर किया रेप

शनिवार (29 अगस्त) को लड़की अपने भाई को ढूंढने के लिए बाहर निकली थी। रास्ते में उन्ही लड़कों में से एक युवक ने उसे कहा कि उसका भाई उसके घर में है। जिसके बाद लड़की भाई की तलाश में लड़के घर चली गई। लड़की के घर में आने के बाद उसके साथ रेप किया गया। पीड़िता रोते हुए वहां से थाने पहुंच गई। जहां उसने थाना अधिकारी को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। 

रिपोर्ट के मुताबिक एसीपी नीरज शर्मा ने बताया कि बाद में पीड़िता की मां भी थाने पहुंची और नाबालिग की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता काफी डरी हुई थी इसलिए वह घर नहीं जाना चाह रही थी। पीड़िता को पुलिस ने बालिका गृह भेज दिया है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता का मेडिकल भी करवाया गया है। 

Web Title: Rajasthan: jodhpur 15-year-old girl gang raped by 6 neighbor boys for 6 months

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे