दो मासूम बेटियों का पिता 6 साल से कर रहा था रेप, लड़की ने पुलिस को बताई आपबीती 

By पल्लवी कुमारी | Published: September 14, 2019 03:12 PM2019-09-14T15:12:44+5:302019-09-14T15:12:44+5:30

घटना राजस्थान के चित्तौड़गढ़ की है। आरोपी शख्स की बड़ी बेटी ने चाइल्ड हेल्पलाइन से तब संपर्क किया जब पिता उसकी छोटी बहन के साथ भी रेप करने लगा था।

Rajasthan Chittorgarh fathet raped 2 daughter sience 6 year | दो मासूम बेटियों का पिता 6 साल से कर रहा था रेप, लड़की ने पुलिस को बताई आपबीती 

दो मासूम बेटियों का पिता 6 साल से कर रहा था रेप, लड़की ने पुलिस को बताई आपबीती 

Highlights पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर जांच कर रही है। 6 से 7 साल पहले दोनों लड़कियों की मां उन्हें छोड़कर जा चुकी थी।

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ एक शख्स को पुलिस ने अपनी दो मासूम बेटियों के रेप के आरोप में गिरफ्तार किया है। पिता पर आरोप है कि वह अपनी बेटी से पिछले छह सालों से रेप कर रहा था। पीड़िता ने चाइल्ड हेल्पलाइन से संपर्क सारी बात बताई थी, जिसके बाद उन्हें बाद में रेस्क्यू किया गया है। दोनों बेटियों की मां उन्हें सात साल पहले छोड़कर चली गई थी।  ये घटना चित्तौड़गढ़ के गंगरार इलाके की है। 

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी शख्स की बड़ी बेटी ने चाइल्ड हेल्पलाइन से तब संपर्क किया जब पिता उसकी छोटी बहन के साथ भी रेप करने लगा था। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर जांच कर रही है। 

पुलिस के मुताबिक उन्हें चाइल्ड हेल्पलाइन से पता चला था कि एक पिता अपनी दो बेटियों के साथ रेप करता है। पुलिस चाइल्ड हेल्पलाइन से संपर्क कर आरोपी पिता की गिरफ्तारी की। बड़ी बेटी की उम्र 16 साल की है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 6 से 7 साल पहले उनकी मां नाता प्रथा के तहत किसी और के साथ चली गई। उस वक्त वह छठी कक्षा में पढ़ती थी। मां के जाने के बाद से ही पिता उसका रेप कर रहा है। 

बेटी का कहना है उसके पिता उन्हें बहुत ज्यादा प्रताड़ित भी करते थे। किसी काम के गलत हो जाने पर पिटाई भी किया करते थे। दोनों बच्चियों को पुलिस समाज कल्याण विभाग के शेल्टर होम में रखा हैं। 

Web Title: Rajasthan Chittorgarh fathet raped 2 daughter sience 6 year

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे