राजस्थान: सगाई तोड़ने से नाराज 10 लोगों ने लड़की के पिता पर किया धारदार हथियार से वार, काट डाली नाक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 11, 2022 08:05 AM2022-08-11T08:05:45+5:302022-08-11T08:09:07+5:30

मामले में बोलते हुए पुलिस ने बताया कि लड़की के पिता द्वारा सगाई तोड़ने पर लड़के के घर वाले भड़क गए थे। ऐसे में करीब 10 लोग लड़की के घर आए उसके पिता पर हमला कर उनकी नाक काट डाली।

Rajasthan Angry breaking engagement 10 people attacked the girl father with a sharp weapon cut his nose police | राजस्थान: सगाई तोड़ने से नाराज 10 लोगों ने लड़की के पिता पर किया धारदार हथियार से वार, काट डाली नाक

राजस्थान: सगाई तोड़ने से नाराज 10 लोगों ने लड़की के पिता पर किया धारदार हथियार से वार, काट डाली नाक

Highlightsराजस्थान में सगाई तोड़ने पर लड़के के पिता का नाक काटने का मामला सामने आया है।वहीं इस घटना के बाद लड़की के पिता का इलाज पास के एक असप्ताल में चल रहा है। मामले में पुलिस ने बताया कि इस हिंसा में लड़के के तरफ से 10 लोग शामिल थे।

जयपुर: राजस्थान में लड़के के घर वालों पर लड़की के पिता का नाक काटने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि सिर्फ सगाई तोड़ने से नाराज लड़के के घर वालों ने पहले लड़की के पिता पर हमला किया और फिर उनकी नाक काट दी। 

फिलहाल लड़की के पिता का इलाज हो रहा है। आपको बता दें कि इस हमले में लड़के के घर वालों से करीब 10 लोग शामिल थे जिन्होंने यह हिंसा की है। मामले के जानकारी पुलिस ने दी है। 

क्या है पूरा मामला

राजस्थान में बाड़मेर के शिव थाना क्षेत्र में सगाई टूटने से नाराज लड़के के परिजनों ने बुधवार तड़के लड़की के पिता पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी नाक काट दी। यह घटना शिव थानाक्षेत्र के झापली गांव में हुई। पुलिस ने बताया कि पीड़ित कमल सिंह भाटी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

इस कारण काटी है नाक

कमल सिंह भाटी ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बेटी की सगाई ऐसे परिवार में तय की थी, जिसमें उनकी भतीजी की पहले से शादी हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उसकी भतीजी की उसके ससुराल वालों ने हत्या कर दी थी, इसलिए उसने कुछ समय पहले अपनी बेटी की सगाई तोड़ दी। 

लाठी और डंडा से हमला कर नाक काट दी- पुलिस

पुलिस ने बताया कि परिवार के लगभग 10 सदस्यों ने भाटी पर लाठियों और धारदार हथियार से हमला किया और उसकी नाक काट दी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। 

Web Title: Rajasthan Angry breaking engagement 10 people attacked the girl father with a sharp weapon cut his nose police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे