राजस्थान: 15 हजार वापस मांगने पर 4 लोगों ने महिला को जिंदा जलाया, मकान निर्माण के पेटे दिया था एडवांस

By धीरेंद्र जैन | Published: July 6, 2020 09:16 PM2020-07-06T21:16:26+5:302020-07-06T21:16:26+5:30

37 वर्षीय मृतका सर्वेश बिजलीघर कॉलोनी निवासी कुंवर सिंह की पत्नी है और स्वयं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता थी। मृतका के मकान में निर्माण कार्य चल रहा था और उसी के अंतर्गत चैखट, जंगला व किवाड़ आदि लगाने के लिए सुरेश कुशवाह को 15 हजार रुपए एडवांस में दिए थे।

Rajasthan: 4 people burnt the woman alive on demand of 15 thousand | राजस्थान: 15 हजार वापस मांगने पर 4 लोगों ने महिला को जिंदा जलाया, मकान निर्माण के पेटे दिया था एडवांस

प्रतीकात्मक तस्वीर

Highlightsएक महिला द्वारा मकान के निर्माण कार्य के पेटे दिये एडवांस के 15 हजार रुपये मांगने पर चार लोगों ने उसे केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जयपुर: राजस्थान के भरतपुर जिले के रूपवास नगर मे एक महिला द्वारा मकान के निर्माण कार्य के पेटे दिये एडवांस के 15 हजार रुपये मांगने पर चार लोगों ने उसे केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया। घटना शुक्रवार रात की है। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जयपुर रैफर कर दिया गया। जहां बीती रात महिला नेे दम तोड़ दिया। मृतका के भाई ने इस संबंध मंे पुलिस में मामला दर्ज कराया है।

पुलिस थानाधिकारी दीपक ओझा ने बताया कि 37 वर्षीय मृतका सर्वेश बिजलीघर कॉलोनी निवासी कुंवर सिंह की पत्नी है और स्वयं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता थी। मृतका के मकान में निर्माण कार्य चल रहा था और उसी के अंतर्गत चैखट, जंगला व किवाड़ आदि लगाने के लिए सुरेश कुशवाह को 15 हजार रुपए एडवांस में दिए थे। लेकिन सुरेश ने तय समय पर काम पूरा नहीं किया और महिला द्वारा काम पूरा नहीं होने पर पैसा वापस लौटाने को कहने पर शुक्रवार की रात अपने 3 अन्य साथियों के साथ महिला के घर पहुंच उसके साथ मारपीट की और उसे केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया।

अपनी पत्नी सर्वेश को झुलसने से बचाने के प्रयास में कुंवरसिंह भी झुलस गया। इसके बाद झुलसी हुई हालत में महिला को पहले रूपवास अस्पताल, फिर भरतपुर अस्पताल ले जाया गया। जहां से महिला की गंभीर हालत को देखते हुए इलाज के लिए जयपुर रैफर कर दिय गया। जहां बीती रात महिला की मौत हो गई। महिला के भाई नारायण सिंह ने इस संबंध में पुलिस में मामला दर्ज कराया है।
 

Web Title: Rajasthan: 4 people burnt the woman alive on demand of 15 thousand

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे