लाइव न्यूज़ :

Raipur Road Accident: सड़क हादसे में 9 महिलाओं, 4 बच्चे समेत 13 की मौत और 11 घायल, ट्रक और ट्रेलर में भिड़ंत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 12, 2025 10:43 IST

Raipur Road Accident: पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में खरोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सारागांव के करीब एक ट्रेलर और एक ट्रक के बीच हुई टक्कर में 13 लोगों की मौत हो गई है तथा 11 अन्य लोग घायल हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमृतकों में नौ महिलाएं और चार बच्चे शामिल हैं। ट्रक में सवार होकर कार्यक्रम से लौट रहे थे।सारागांव के करीब उनका वाहन ट्रेलर से टकरा गया।

Raipur Road Accident: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में नौ महिलाओं समेत 13 लोगों की मौत हो गई तथा 11 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में खरोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सारागांव के करीब एक ट्रेलर और एक ट्रक के बीच हुई टक्कर में 13 लोगों की मौत हो गई है तथा 11 अन्य लोग घायल हुए हैं।

मृतकों में नौ महिलाएं और चार बच्चे शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि विधानसभा थाना क्षेत्र में चटौद गांव के निवासी पुनीत साहू के परिवार के सदस्य एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने खरोरा थाना क्षेत्र के बनसरी गांव गए थे। उन्होंने बताया कि जब वे ट्रक में सवार होकर कार्यक्रम से लौट रहे थे तभी रायपुर-बलौदाबाजार मार्ग पर सारागांव के करीब उनका वाहन ट्रेलर से टकरा गया।

इस घटना में ट्रक में सवार नौ महिलाओं समेत 13 लोगों की मौत हो गई तथा 11 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचा तथा शवों एवं घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

रायपुर जिलाधिकारी गौरव सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने बताया कि इस हादसे में 13 लोगों की मौत हुई है और 11 लोग घायल हुए हैं तथा घायलों को रायपुर के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीसड़क दुर्घटनाछत्तीसगढ़PoliceRaipur
Open in App

संबंधित खबरें

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

क्राइम अलर्ट60 दिन बैन?, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सांप्रदायिक, भड़काऊ और गुमराह करने वाली सामग्री को पोस्ट और शेयर करने पर रोक

क्राइम अलर्ट8 पन्नों का संदिग्ध दस्तावेज और कई मोबाइल नंबर?, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, छपरा, सीवान, मुंगेर, नालंदा, गोपालगंज, भोजपुर और सीतामढ़ी सहित कई जेलों में छापेमारी

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: 6 लोग जिंदा जले?, यादगिर में टायर फटने से कार और बस में टक्कर, वीडियो

क्राइम अलर्टपरतवाड़ा यौन शोषण कांडः उधारी के पैसे के फेर में उजागर सेक्स कांड, अयान की 8 लड़कियों से दोस्ती और 2 के साथ बनाए शारीरिक संबंध?, दोस्तों ने ही वायरल किए वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'बजरंग दल की साज़िश, मनगढ़ंत केस': TCS नासिक विवाद के बीच आरोपी रज़ा मेमन के परिजनों के सनसनीखेज़ दावे

क्राइम अलर्ट9 अंक को शुभ मानता था ढोंगी बाबा अशोक खरात?, गाड़ी का नंबर 6453, जोड़ 18 होता और आगे 18 करने पर 9?, कई लोगों को धोखा

क्राइम अलर्टअचलपुर-परतवाड़ा यौन उत्पीड़नः हिंदू-मुस्लिम विवाद भड़काने की कोशिश?, भाजपा नेता नवनीत राणा पर अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष प्यारे खान ने लगाया आरोप

क्राइम अलर्टनासिक टीसीएस मामलाः मैं गर्भवती हूं, मुझे राहत दीजिए?, 'धर्मांतरण' मामले की आरोपी निदा खान की गुहार

क्राइम अलर्टAligarh News: कलह, पैसा और कत्ल; बहन का खूनी तांडव, पैसों के लिए भाई की हत्या