Punjab Ki Taja Khabar: महिलाओं से बलात्कार के मामले में दो आश्रम प्रमुख गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

By भाषा | Published: May 19, 2020 04:40 AM2020-05-19T04:40:24+5:302020-05-19T04:40:24+5:30

पुलिस ने बताया कि महिलाओं के मुताबिक, कुछ समय पहले आश्रम के दो सहवासियों--सूरज नाथ और नचतर नाथ-- ने उनके साथ बलात्कार किया था।

Punjab Ki Taja Khabar: Two ashram chiefs arrested for raping women, know the whole matter | Punjab Ki Taja Khabar: महिलाओं से बलात्कार के मामले में दो आश्रम प्रमुख गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Punjab Ki Taja Khabar: महिलाओं से बलात्कार के मामले में दो आश्रम प्रमुख गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

अमृतसर: पुलिस ने दो महिलाओं से बलात्कार करने के आरोप में यहां के एक आश्रम के दो प्रमुखों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आश्रम में छापा मार कर 25 वर्षीय और 40 वर्षीय महिलाओं को मुक्त कराया गया। पुलिस ने बताया कि महिलाओं के मुताबिक, कुछ समय पहले आश्रम के दो सहवासियों--सूरज नाथ और नचतर नाथ-- ने उनके साथ बलात्कार किया था।

पुलिस ने बताया कि महिलाओं के मुताबिक, जब वे (महिलाएं) रविवार को उनकी शिकायत करने आश्रम के दो प्रमुखों--गिरदारी नाथ और वरिंदर नाथ-- के पास गईं, तो इन दोनों ने भी बलात्कार किया। पुलिस उपाधीक्षक गुरप्रताप सिंह सहोटा ने बताया कि लिखित शिकायत के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

एक ड्यूटी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में यह गिरफ्तारी की गई। अनुसूचित जाति आयोग के एक सदस्य की लिखित शिकायत मिलने पर यह कार्रवाई की गई। आरोपियों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है। 

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में युवती से बलात्कार, वीडियो बनाकर धमकाया

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में 23 वर्षीय युवती से एक शख्स ने कथिततौर पर कई बार बलात्कार किया और इस आपराधिक कृत्य का वीडियो बनाकर उसे सार्वजनिक करने की धमकी भी दी। पुलिस ने शनिवार को बताया कि करीब 15 दिन पहले युवती अपने भाई को दोपहर का भोजन देने खेत पर गई थी तब आरोपी दानवीर ने उसे अगवा कर लिया था। उन्होंने बताया कि आरोपी उसे एक घर में ले गया और उससे बलात्कार किया। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर आरोपी दानवीर की तलाश की जा रही है।

Web Title: Punjab Ki Taja Khabar: Two ashram chiefs arrested for raping women, know the whole matter

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे