पुणे-बेंगलोर हाइवेः होटल द्वारका लॉज में 'सेक्स रैकेट' का पर्दाफाश, दस महिलाओं को छुड़ाया, अरेस्ट
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 7, 2021 09:42 PM2021-12-07T21:42:03+5:302021-12-07T21:43:25+5:30
चार पश्चिम बंगाल की, दो कर्नाटक की, एक असम की और तीन महाराष्ट्र की हैं। पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया है।
पुणेः महाराष्ट्र के पुणे में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की सोशल विंग ने छापेमारी कर लॉज में ही चल रहे देह व्यापार का पर्दाफाश किया। पुलिस ने 10 महिलाओं को छुड़ाया है। एक आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट किया है। एक भागने में सफल रहा।
चार पश्चिम बंगाल की, दो कर्नाटक की, एक असम की और तीन महाराष्ट्र की हैं। पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया है। पता चला है कि लॉज का मैनेजर महिलाओं को जबरन देह व्यापार में धकेल रहा है। पुलिस ने मैनेजर गवीरंगा गौड़ा (38) को गिरफ्तार कर लिया है।
पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस को सूचना मिली थी कि देहुरोड इलाके में मुंबई-बेंगलुरु हाइवे पर होटल द्वारका लॉजिंग में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। होटल द्वारका लॉज में तीन सामाजिक पुलिस अधिकारियों समेत 13 अन्य कर्मियों की टीम ने छापेमारी की।
लॉज की तलाशी के दौरान पुलिस को अंदर से 10 महिलाएं मिलीं। आरोपी एजेंट ग्राहकों से ₹3,000 लेता था और महिलाओं को केवल 500 रुपये देता था। छापेमारी के दौरान, पुलिस ने लॉज से दो मोबाइल के साथ लगभग ₹ 6,000 नकद जब्त किए। बचाई गई महिलाओं को पुणे में एक एनजीओ में स्थानांतरित कर दिया गया है।