यूपी में महिला कांस्टेबल के साथ पुलिस के जवान ने किया रेप, पीड़िता ने की आत्महत्या की कोशिश

By अनुराग आनंद | Published: January 28, 2021 09:22 AM2021-01-28T09:22:34+5:302021-01-28T09:26:08+5:30

महिला पुलिस कांस्टेबल को शादी के लिए भरोसा देने के बाद पुलिस के जवान ने उससे यौन संबंध बनाया। फिर पुरुष सहकर्मी अपनी शादी के वादा से मुकर गया। इसके बाद महिला ने जवान पर रेप का आरोप लगाया है। 

Policewoman raped by colleague, attempts suicide by consuming poison in Baghpat | यूपी में महिला कांस्टेबल के साथ पुलिस के जवान ने किया रेप, पीड़िता ने की आत्महत्या की कोशिश

सांकेतिक तस्वीर (फाइल फोटो)

Highlightsआरोपी उसे शादी करने के बहाने हरिद्वार ले गया और एक होटल में यहां दो दिनों तक साथ रहा।इस दौरान भी उसने महिला के साथ संबंध बनाए, लेकिन अब शादी करने से मना कर रहा है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बागपत में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। इस घटना में महिला पुलिस कांस्टेबल ने अपने पुरुष सहकर्मी यूपी पुलिस के जवान द्वारा कथित रूप से रेप किए जाने के बाद जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया।

टाइम्स नाऊ के मुताबिक, आरोपी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच का आदेश दिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी पुलिस के जवान ने महिला कांस्टेबल को शादी का झांसा दिया, इसके बाद उसने महिला से यौन संबंध बनाने के बाद शादी से मना कर दिया। इस घटना से परेशान महिला कांस्टेबल ने आत्महत्या करने की कोशिश की।

आरोपी जवान के साथ ही महिला किराए के एक मकान में रहती थी-

अपनी शिकायत में, महिला कांस्टेबल ने कहा कि वह एक पुलिस स्टेशन में तैनात है और वह इसी पुलिस स्टेशन में तैनात एक पुलिसकर्मी के साथ किराए के आवास में रहती है।

एफआईआर में कहा गया है कि मई 2020 में एक दिन, आरोपी पुलिसकर्मी ने मुझसे शादी करने का वादा करके मेरे साथ बलात्कार किया। शादी के बहाने उसने लगातार कई बार मेरे साथ यौन संबंध बनाया।

महिला को हरिद्वार ले जाकर जवान ने उसके साथ बनाया संबंध-

महिला ने आगे यह भी कहा कि आरोपी उसे शादी करने के बहाने हरिद्वार ले गया और एक होटल में यहां दो दिनों तक साथ रहा। इस दौरान भी उसने महिला के साथ संबंध बनाए। लेकिन, अब पुलिस का जवान शादी करने से मना कर रहा है। साथ ही महिला कांस्टेबल ने शादी करने से इनकार करने पर जहरीला पदार्थ खा लिया।

महिला का कहना है कि उसने अपने पति को पुलिस जवान के उकसावे में आकर तालाक दे दिया। लेकिन, अब आरोपी द्वारा शादी से इनकार करने पर उसकी जिंदगी तबाह हो गई है। 

Web Title: Policewoman raped by colleague, attempts suicide by consuming poison in Baghpat

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे