छत्तीसगढ़ में पुलिस उपनिरीक्षक ने की आत्महत्या, दो महीने से नहीं गए थे ड्यूटी

By भाषा | Published: February 21, 2019 01:47 AM2019-02-21T01:47:42+5:302019-02-21T01:47:42+5:30

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस उपनिरीक्षक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

police sub inspector suicides in chhattisgarh | छत्तीसगढ़ में पुलिस उपनिरीक्षक ने की आत्महत्या, दो महीने से नहीं गए थे ड्यूटी

छत्तीसगढ़ में पुलिस उपनिरीक्षक ने की आत्महत्या, दो महीने से नहीं गए थे ड्यूटी

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस उपनिरीक्षक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।महासमुंद जिले के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को दूरभाष पर भाषा को बताया​ कि जिले के सरायपाली कस्बे में उपनिरीक्षक विवेक विके ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली है।

अधिकारियों ने बताया​ कि विवेक का शव बुधवार को सरायपाली थाना के थानेदार के शासकीय निवास में मिला।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि विवेक सरायपाली के थानेदार प्रदीप मिंज के घर के कमरे में सो रहा था। सुबह जब देर तक दरवाजा नहीं खुला तब थानेदार प्रदीप मिंज ने खिड़की से देखा कि विवेक अचेत पड़ा हुआ है।

उन्होंने बताया कि विवेक को इस हालत में देखते हुए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने कमरे में प्रवेश किया। लेकिन तब तक ​पुलिस अधिकारी विवेक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव के करीब से एक पत्र प्राप्त किया है जिसमें लिखा गया है कि "मैं अपना जीवन समाप्त कर रहा हूं, आप सभी को प्यार।’’ 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को आशंका है कि विवेक ने जहर खाकर खुदकुशी की है। हालांकि इस संबंध में सही जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मिल सकेगी।

अधिकारियों ने बताया कि चार माह पहले विवेक को सरायपाली पुलिस स्टेशन से महासमुंद के पुलिस लाईन में भेजा गया था। लेकिन वह पिछले दो माह से डयूटी से अनुपस्थित था।

उन्होंने बताया कि विवेक को शराब पीने की आदत थी जिससे उसका पारिवारिक जीवन भी प्रभावित था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है। अभी तक यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि पुलिस अधिकारी ने यह कदम क्यों उठाया है।

Web Title: police sub inspector suicides in chhattisgarh

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे