पीएम मोदी की भतीजी का बैग छीनने वालों को खोजने में लगे थे 700 पुलिसकर्मी, 2 दिन में दिल्ली पुलिस ने मामला सुलझाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 14, 2019 09:54 AM2019-10-14T09:54:38+5:302019-10-14T09:54:38+5:30

पीएम मोदी के भाई की बेटी दमयंती बेन मोदी आज (12 अक्टूबर) को सुबह अमृतसर से दिल्ली लौटीं थी। जब ये हादसा हुआ। 

pm narendra modi niece snatching 700 policemen involved in investigation | पीएम मोदी की भतीजी का बैग छीनने वालों को खोजने में लगे थे 700 पुलिसकर्मी, 2 दिन में दिल्ली पुलिस ने मामला सुलझाया

प्रतीकात्मक तस्वीर

Highlightsभतीजी ने बताया कि पर्स में तकरीबन 56 हजार कैश थे। इसके अलावा दो मोबाइल फोन थे, जो अब मिल चुके हैं।पीएम मोदी की भतीजी के साथ ये हादसा दिल्ली के पॉश इलाके सिविल लाइन्स में हुआ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भतीजी दमयंती बेन मोदी से 12 अक्टूबर को सिविल लाइन्स के गुजराती समाज भवन कुछ बदमाश उनका पर्स छीनकर भाग गए थे। लेकिन दिल्ली पुलिस ने इस मामले कोमहज सिर्फ दो दिनों में ही निपटा लिया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। खबरों के मुताबिक पीएम मोदी की भतीजी के पर्स को खोजने और बदमाशों को पकड़ने के लिए दिल्ली के 700 पुलिसकर्मी लगे थे। आरोपियो की पहचान के लिए पुलिस ने 200 सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पुलिस ने आरोपियों को हरियाणा के सोनीपत से गिरफ्तार किया। दमयंती के सारे सामान पर्स में सुरक्षित हैं। 

गिरफ्तार आरोपियों का नाम गौरव और आकाश है।  गौरव सोनीपत में रिश्तेदार के यहां छिपा था और आकाश सुल्तानपुरी से गिरफ्तार किया गया।  पीएम मोदी के भाई की बेटी दमयंती बेन मोदी आज (12 अक्टूबर) को सुबह अमृतसर से दिल्ली लौटीं थी। जब ये हादसा हुआ। 

दमयंती बेन ने बताया है कि पर्स में तकरीबन 56 हजार कैश थे। इसके अलावा दो मोबाइल फोन थे। उन्होंने बताया कि उन्हें शाम को अहमदाबाद की फ्लाइट पकड़नी है, लेकिन उसकी टिकट भी उसी बैग में था। दिल्ली पुलिल ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शरू कर दी है। 

Web Title: pm narendra modi niece snatching 700 policemen involved in investigation

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे