हरियाणा में हवालात में व्यक्ति ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
By भाषा | Published: June 15, 2020 04:40 AM2020-06-15T04:40:56+5:302020-06-15T04:40:56+5:30
खुदकुशी करने वाले आरोपी पर कई संगीन मामले समेत कुल 28 केस दर्ज हैं।
Highlightsआरोपी को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था। विभिन्न थानों में आरोपी के खिलाफ लूट, तस्करी और चोरी के 28 मामले दर्ज हैं।
अंबाला: हरियाणा के अंबाला में 26 वर्षीय एक व्यक्ति ने हवालात में कथित रूप से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसे हेरोइन रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) सुल्तान सिंह ने रविवार को बताया कि आरोपी ने शनिवार रात अपनी पैंट का इस्तेमाल करते हुए फांसी लगा ली।
पुलिस के मुताबिक, अंबाला शहर के पास एक गांव के रहने वाले रिंकू को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था। उसके पास से 20 ग्राम स्मैक मिली थी। उसके खिलाफ मादक पदार्थ संबंधी कानून के तहत मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) सुल्तान सिंह ने बताया कि विभिन्न थानों में आरोपी के खिलाफ लूट, तस्करी और चोरी के 28 मामले दर्ज हैं।