एनजीओ की सचिव से यौन शोषण के आरोप में BJP नेता गिरफ्तार
By भाषा | Published: August 16, 2018 12:50 AM2018-08-16T00:50:23+5:302018-08-16T00:53:40+5:30
पटना शहर के दीघा थाना क्षेत्र में संचालित एक स्वयंसेवी संस्था की महिला सचिव का यौन शोषण और मारपीट करने के आरोप में भाजपा नेता बबन यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पटना, 1 अगस्त : पटना शहर के दीघा थाना क्षेत्र में संचालित एक स्वयंसेवी संस्था की महिला सचिव का यौन शोषण और मारपीट करने के आरोप में भाजपा नेता बबन यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद उनको जेल भेज दिया गया।
दीघा थाना अध्यक्ष एस एन सिंह ने बताया कि महिला सचिव के यौन शोषण और मारपीट करने के आरोप में बबन यादव को बीती रात गिरफ्तार किया गया और आज उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया ।
अभिनेता से नेता बने बबन यादव हाल में ही भाजपा में शामिल हुए थे । वहीं, विपक्ष इस मुद्दे पर बीजेपी को घेरती नजर भी आ रहा है।
इस बीच भाजपा के राज्य उपाध्यक्ष सह पार्टी मुख्यालय प्रभारी देवेश कुमार ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि बबन यादव को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।