पालघरः महिला सहकर्मी से शादी करने का झांसा देकर कई बार बलात्कार, धोखाधड़ी करने के आरोप में सिपाही के खिलाफ मामला दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 25, 2022 03:50 PM2022-05-25T15:50:50+5:302022-05-25T15:52:48+5:30

मीरा भायंदर-वसई विरार पुलिस आयुक्त कार्यालय के अधिकारी ने बताया कि महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपी ने शादी करने का झांसा देकर कई बार उससे बलात्कार किया, लेकिन शादी का वादा पूरा नहीं किया।

Palghar female constable rape several times pretext marry Case registered against constable cheating mumbai | पालघरः महिला सहकर्मी से शादी करने का झांसा देकर कई बार बलात्कार, धोखाधड़ी करने के आरोप में सिपाही के खिलाफ मामला दर्ज

दोनों पालघर जिले के एक ही थाने में तैनात थे।

Highlightsआरोपी और महिला सिपाही दोनों की उम्र 28 वर्ष है।भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (बलात्कार) और 420 (धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पालघरः  महाराष्ट्र में पुलिस ने एक महिला सहकर्मी से बलात्कार और धोखाधड़ी करने के आरोप में एक सिपाही के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। आरोपी और महिला सिपाही दोनों की उम्र 28 वर्ष है।

 

दोनों पालघर जिले के एक ही थाने में तैनात थे। मीरा भायंदर-वसई विरार पुलिस आयुक्त कार्यालय के अधिकारी ने बताया कि महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपी ने शादी करने का झांसा देकर कई बार उससे बलात्कार किया, लेकिन शादी का वादा पूरा नहीं किया।

अधिकारी ने कहा कि शिकायत के आधार पर मंगलवार को आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (बलात्कार) और 420 (धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने कहा कि मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

उत्तर प्रदेश: किशोरी से बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

नोएडा के फेज-3 क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से युवक ने कथित रूप से बलात्कार किया। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि फेज-3 क्षेत्र के मामूरा गांव में रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी से 22 मई की रात उसके पड़ोस में रहने वाले राजा नामक युवक ने कथित रूप से बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर रही पुलिस ने बुधवार सुबह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

उप्र : बच्ची से बलात्कार का आरोपी युवक गिरफ्तार

कौशांबी जिले के करारी क्षेत्र के एक गांव में सात वर्षीय बच्ची से बलात्कार के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह ने बुधवार को बताया कि करारी थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार शाम घर के बाहर खेल रही सात वर्षीय एक बच्ची को गांव का ही 20 वर्षीय युवक बहलाकर गांव के बाहर एक बाग में ले गया और उससे दुष्कर्म किया।

बच्ची की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो युवक बच्ची को छोड़कर भाग निकला। उन्होंने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी युवक के विरुद्ध बलात्कार तथा बच्चों का यौन अपराधों से संरक्षण (पाक्सो) कानून के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

Web Title: Palghar female constable rape several times pretext marry Case registered against constable cheating mumbai

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे