लाइव न्यूज़ :

पालघरः 50 वर्षीय पत्नी किसी और से चला रही चक्कर?, 55 वर्षीय पति ने गुस्से में भारी पत्थर उठाकर सिर पर कई वार कर मार डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 24, 2025 15:25 IST

Palghar: वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शाहूराज राणावरे ने कहा कि बाद में कुछ स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि महिला को अक्सर इस इलाके में कबाड़ इकठ्ठा करते देखा जाता था।

Open in App
ठळक मुद्देबयानों में विसंगतियां सामने आईं, खास कर उसके पति के बयान में।पति ने उसकी तलाश की और उसे नरेश पाटिल वाड़ी इलाके में एक खेत में सोते हुए पाया।भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1)(हत्या) के तहत मामला दर्ज किया है।

Palghar: महाराष्ट्र के पालघर जिले में 55 वर्षीय एक व्यक्ति को उसकी पत्नी के हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को अपनी पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने का संदेह था। । विरार इलाके के नरेश पाटिल वाड़ी स्थित एक फार्महाउस में मंगलवार को अज्ञात महिला का शव और पास में खून से सना पत्थर मिला था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शाहूराज राणावरे ने कहा कि बाद में कुछ स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि महिला को अक्सर इस इलाके में कबाड़ इकठ्ठा करते देखा जाता था।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच के दौरान, पुलिस ने मृतक की पहचान विरार के फुलपाड़ा रोड़ के पास नाग्य कात्कारी पाड़ा निवासी 50 वर्षीय महिला के रूप में की। महिला के परिवार के सदस्यों से पूछताछ में उनके बयानों में विसंगतियां सामने आईं, खास कर उसके पति के बयान में।

अधिकारी ने बताया कि गहन पूछताछ के बाद महिला के पति ने पुलिस को बताया कि उसे अपनी पत्नी पर इलाके के किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध होने का शक था जिसके कारण उनके बीच अक्सर झगड़े होते थे। महिला सोमवार देर रात घर से निकली थी, लेकिन घर नहीं लौटी। उसके पति ने उसकी तलाश की और उसे नरेश पाटिल वाड़ी इलाके में एक खेत में सोते हुए पाया।

अधिकारी ने बताया कि दंपति के बीच बहस हुई थी और महिला ने घर लौटने से इनकार कर दिया। उन्होंने बताया कि आरोपी ने गुस्से में पास पड़ा एक भारी पत्थर उठाकर उस पर कई वार किये जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1)(हत्या) के तहत मामला दर्ज किया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीPoliceहत्यापालघर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टHyderabad: 20 मासूम लड़कियां और एक दरिंदा; हैदराबाद में ब्लैकमेलिंग के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, तरीका जानकर कांप जाएगी रूह

क्राइम अलर्टDelhi Crime: प्रीत विहार में पार्किंग को लेकर खूनी संघर्ष, सरेआम गोली मारकर हत्या; आरोपी की तलाश में पुलिस

क्राइम अलर्टMeerut में पनीर के नाम पर जहर! सगे भाइयों की नकली फैक्ट्री का पर्दाफाश

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

क्राइम अलर्ट60 दिन बैन?, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सांप्रदायिक, भड़काऊ और गुमराह करने वाली सामग्री को पोस्ट और शेयर करने पर रोक

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टनींद की गोलियां खिलाकर जुड़वा बेटियों का रेता गला, दूसरे कमरे में सोती रही मां; पिता की करतूत से कानपुर में मची सनसनी

क्राइम अलर्टUP में एक व्यक्ति ने अपनी जुड़वां बेटियों का गला काटकर उनकी हत्या की, फिर खुद ही पुलिस को फोन किया

क्राइम अलर्टदिल्ली पुलिस ने 4 आतंकी संदिग्धों को किया गिरफ्तार, टॉय कारों का इस्तेमाल करके हमले की बना रहे थे योजना

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स