2013 में 19 वर्षीय महिला से कई बार नशीला पेय पिला कर दुष्कर्म किया और आत्महत्या के लिए उकसाया, 29 वर्षीय आरोपी 9 साल बार अरेस्ट, पीड़िता गर्भवती हुई

By भाषा | Published: October 2, 2022 03:32 PM2022-10-02T15:32:26+5:302022-10-02T15:53:14+5:30

महाराष्ट्रः मीरा भायंदर-वसई विरार के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रमोद बदाख ने बताया कि आरोपी सुल्तान उर्फ राजा नूरमोहम्मद शेख ने फरवरी 2013 में 19 वर्षीय महिला को कथित तौर पर कई बार नशीला पेय पिला कर दुष्कर्म किया था।

Palghar 2013 a 19-year old woman rape several times drinking intoxicating drinks abetted suicide 29-year-old accused arrested for 9 years victim became pregnant | 2013 में 19 वर्षीय महिला से कई बार नशीला पेय पिला कर दुष्कर्म किया और आत्महत्या के लिए उकसाया, 29 वर्षीय आरोपी 9 साल बार अरेस्ट, पीड़िता गर्भवती हुई

22 अप्रैल 2013 को महिला ने कथित तौर पर आत्मदाह करने की कोशिश की।

Highlightsआपत्तिजनक वीडियो लीक करने की धमकी दी। आरोपी ने कथित तौर पर पीड़िता की पिटाई की और उससे दुर्व्यवहार किया। 22 अप्रैल 2013 को महिला ने कथित तौर पर आत्मदाह करने की कोशिश की।

पालघरः महिला से दुष्कर्म करने और उसे आत्महत्या के लिए उकसाने के 29 वर्षीय आरोपी को महाराष्ट्र की पालघर पुलिस ने घटना के नौ साल बाद गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मीरा भायंदर-वसई विरार के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रमोद बदाख ने बताया कि आरोपी सुल्तान उर्फ राजा नूरमोहम्मद शेख ने फरवरी 2013 में 19 वर्षीय महिला को कथित तौर पर कई बार नशीला पेय पिला कर दुष्कर्म किया था।

उन्होंने बताया कि पीड़िता गर्भवती हो गई, लेकिन आरोपी ने उसे इस बारे में किसी को बताने के लिए नहीं कहा और ऐसा करने पर उसका आपत्तिजनक वीडियो लीक करने की धमकी दी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर पीड़िता की पिटाई की और उससे दुर्व्यवहार किया।

उन्होंने बताया कि 22 अप्रैल 2013 को महिला ने कथित तौर पर आत्मदाह करने की कोशिश की। अधिकारी ने बताया कि पालघर जिले के नालासोपारा पुलिस थाने में तब आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी देने और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया था।

उन्होंने बताया कि पुलिस की अपराध शाखा की टीम ने खुफिया जानकारी सहित विभिन्न सूचनाओं पर काम किया और आरोपी के नालासोपारा में होने का पता लगाया। उन्होंने बताया कि आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने कहा कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि गिरफ्तारी से बचने के लिए वह उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल भाग गया था। 

Web Title: Palghar 2013 a 19-year old woman rape several times drinking intoxicating drinks abetted suicide 29-year-old accused arrested for 9 years victim became pregnant

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे