17 साल की मानसिक रूप से कमजोर लड़की के साथ 18 वर्षीय लड़के ने किया दुष्कर्म, भाई और पिता ने किया विरोध तो आरोपी के परिजन ने लाठियों से बुरी तरह पीटा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 5, 2022 09:08 PM2022-12-05T21:08:05+5:302022-12-05T21:08:48+5:30

झारखंडः पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना शनिवार को रांची से करीब 180 किलोमीटर दूर पाठक पगार में शनिवार को घटी जब 18 वर्षीय आरोपी कथित रूप से 17 साल की लड़की को गन्ने के एक खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

Palamu 18-year old boy rape 17-year old mentally weak girl brother and father protest then family accused beat them badly with sticks | 17 साल की मानसिक रूप से कमजोर लड़की के साथ 18 वर्षीय लड़के ने किया दुष्कर्म, भाई और पिता ने किया विरोध तो आरोपी के परिजन ने लाठियों से बुरी तरह पीटा

पिता-पुत्र को लाठियों से बुरी तरह पीटा जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये।

Highlightsभाई और पिता ने आरोपी के घर जाकर विरोध दर्ज कराया।पिता-पुत्र को लाठियों से बुरी तरह पीटा जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये।मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मेदिनीनगरः झारखंड के पलामू जिले में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी के साथ कथित रूप से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

 

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना शनिवार को रांची से करीब 180 किलोमीटर दूर पाठक पगार में शनिवार को घटी जब 18 वर्षीय आरोपी कथित रूप से 17 साल की लड़की को गन्ने के एक खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस के अनुसार पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने परिवार को दी, जिसके बाद उसके भाई और पिता ने आरोपी के घर जाकर विरोध दर्ज कराया।

अधिकारी के अनुसार आरोपी और उसके परिजनों ने पिता-पुत्र को लाठियों से बुरी तरह पीटा जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये और उन्हें मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने कहा कि रविवार को तरहसी थाने में मामला दर्ज कराया गया और आरोपी की तलाश शुरू हो गयी।

महाराष्ट्र : पांच वर्षीय बच्ची से बलात्कार के आरोप में लड़का गिरफ्तार

महाराष्ट्र के पालघर जिले में पांच साल की बच्ची से बलात्कार करने के आरोप में 19 वर्षीय एक लड़के को गिरफ्तार किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। बोईसर थाने के अधिकारी ने कहा कि वंजरवाड़ा का रहने वाला आरोपी रविवार दोपहर करीब ढाई बजे पड़ोस में रहने वाली बच्ची को अपने घर ले गया और उससे बलात्कार किया।

इसके बाद आरोपी ने बच्ची को धमकाया कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। अधिकारी ने कहा, ‘‘बच्ची ने अपनी मां को घटना के बारे में बताया, जिसके बाद शिकायत दर्ज कराई गई। लड़के के खिलाफ बलात्कार और अन्य अपराधों के लिए भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के प्रावधानों तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।’’

Web Title: Palamu 18-year old boy rape 17-year old mentally weak girl brother and father protest then family accused beat them badly with sticks

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे