पंखे से लटका मिला पीएसी जवान की पत्नी का शव, शरीर पर चोट के निशान

By भाषा | Published: January 17, 2019 07:42 PM2019-01-17T19:42:29+5:302019-01-17T20:05:49+5:30

सुनील दो दिन पूर्व ही गाजियाबाद से घर आया था। देर रात सरस्वती का शव पंखे से लटका मिला। यह जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और...

PAC's wife's body hanged from fan, injury marks on body | पंखे से लटका मिला पीएसी जवान की पत्नी का शव, शरीर पर चोट के निशान

पंखे से लटका मिला पीएसी जवान की पत्नी का शव, शरीर पर चोट के निशान

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में बीती रात पीएसी जवान की पत्नी का शव उसके घर में पंखे से लटका मिला। पुलिस ने परिजन की शिकायत के आधार पर पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार रिफाइनरी थाना क्षेत्र के धनगांव निवासी सुनील कुमार इन दिनों पीएसी गाजियाबाद की 41वीं बटालियन में सिपाही है। जुलाई 2013 में उसकी शादी मथुरा के ही थाना राया के गांव चिमला निवासी रामवीर सिंह की पुत्री सरस्वती के साथ हुई थी।

उसके माता-पिता गांव में ही रहते थे, जबकि पत्नी सरस्वती (26) शहर में दो बच्चों (4 साल की बेटी और डेढ़ वर्ष के बेटे) के साथ हाईवे थाना क्षेत्र की कॉलोनी चाणक्यपुरी में रहती थी। सुनील दो दिन पूर्व ही गाजियाबाद से घर आया था। देर रात सरस्वती का शव पंखे से लटका मिला। यह जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस की इत्तला पर सरस्वती के पिता व भाई भी उसके यहां पहुंच गए। उन्होंने इस मामले में उसके पति, ससुर, सास व देवर पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने पति सुनील और ससुर महेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। सरस्वती के पिता का कहना है कि जब सरस्वती का शव फंदे से उतारा गया तो उसके सिर व शरीर पर चोट के निशान थे।

रिफाइनरी क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक विनय कुमार सिंह ने बताया, "मृतका के पिता की शिकायत पर आरोपियों के विरुद्ध दहेज हत्या एवं उत्पीड़न आदि का मुकदमा दर्ज कर पति व ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।"

Web Title: PAC's wife's body hanged from fan, injury marks on body

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे