बिहार में ऑपरेशन लंगड़ा, हत्या आरोपी के भागने पर पुलिस ने मारी गोली

By एस पी सिन्हा | Updated: June 12, 2025 17:59 IST2025-06-12T17:58:26+5:302025-06-12T17:59:18+5:30

अवकाश कुमार ने बताया कि 2025 में हत्या, लूट, डकैती और वाहन चोरी जैसे अपराधों में कमी आई है। वर्ष 2022-24 की तुलना में वर्ष 2025 में हत्या, लूट, डकैती एवं वाहन चोरी जैसे गंभीर अपराधों में कमी आई है।

Operation Langda in Bihar police shot murder accused when he tried to escape | बिहार में ऑपरेशन लंगड़ा, हत्या आरोपी के भागने पर पुलिस ने मारी गोली

सांकेतिक फोटो

Highlightsअवैध आग्नेयास्त्रों की बरामदगी तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।डकैती में 12 फीसदी, लूट में 43 फीसदी एवं वाहन चोरी में 07 फीसदी की कमी आई है।आर्म्स रिकवरी के मामले में 25 फीसदी की वृद्धि हुई है। गिरफ्तारी में वृद्धि हुई है।

पटनाः बिहार की राजधानी पटना को अपराध मुक्त करने के लिए पटना पुलिस की बंदूकें भी अब यूपी पुलिस की तर्ज पर आग उगलने लगी हैं। इसी कड़ी में बुधवार की रात को राजधानी में पुलिस ने एनकाउंटर में एक हत्या के आरोपी को गोली मार दी। दरअसल, पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के मैनपुरा में हुए सनसनीखेज हत्याकांड के मुख्य आरोपी को देर रात बिहटा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था। बताया जा रहा है कि पटना लाने के दौरान आरोपी शौच के बहाने भागने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने गोली चलाई। गोली आरोपी के पैर में लगी और उसे इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। इस घटना की पुष्टि पटना के एसएसपी अवकाश कुमार ने की। बताया जा रहा है कि आरोपी में पैर में गोली लगने से वह गिर गया और पुलिस ने उसे फिर पकड़ लिया।

बता दें कि पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र में बीते मंगलवार की देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जबकि एक अन्य पान दुकानदार अपराधियों की गोली से जख्मी हो गया था। इस मामले में पुलिस ने गोलीबारी के आरोपी ईशु को बुधवार की देर रात बिहटा से गिरफ्तार किया था। आरोपी ईशु को पुलिस जब बिहटा से पटना ला रही थी तो रास्ते में वह शौच के बहाने पुलिस की गाड़ी से नीचे उतरा।

इसके बाद आरोपी भागने की कोशिश करने लगा। यह देख पुलिस ने फायरिंग की। पुलिस की गोली ईशु के पैर में लगी है। जिसके बाद वो लड़खड़ाने लगा। एसएसपी अवकाश कुमार ने बताया कि आरोपी को बिहटा से पाटलिपुत्र थाना लाया जा रहा था। रास्ते में उसने शौच का बहाना बनाकर भागने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने नियंत्रित फायरिंग की।

गोली उसके पैर में लगी और उसे तुरंत पीएमसीएच ले जाया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी इंद्रपुरी का निवासी है और उसका आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। इस दौरान अवकाश कुमार ने बताया कि 2025 में हत्या, लूट, डकैती और वाहन चोरी जैसे अपराधों में कमी आई है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022-24 की तुलना में वर्ष 2025 में हत्या, लूट, डकैती एवं वाहन चोरी जैसे गंभीर अपराधों में कमी आई है।

वहीं अवैध आग्नेयास्त्रों की बरामदगी तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। वर्ष 2022-24 की अपेक्षा वर्ष 2025 में हत्या में 12 फीसदी, डकैती में 12 फीसदी, लूट में 43 फीसदी एवं वाहन चोरी में 07 फीसदी की कमी आई है। जबकि आर्म्स रिकवरी के मामले में 25 फीसदी की वृद्धि हुई है। वहीं इन मामलों में अभियुक्तों की गिरफ्तारी में वृद्धि हुई है।

Web Title: Operation Langda in Bihar police shot murder accused when he tried to escape

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे