Odisha ki khabar: पुजारी ने मंदिर परिसर में व्यक्ति को मार डाला, कहा- कोरोना महामारी खत्म करने के लिए मानव बलि दी

By भाषा | Published: May 28, 2020 07:47 PM2020-05-28T19:47:28+5:302020-05-28T19:47:28+5:30

ओडिशा के कटक में पुजारी ने एक शख्स की हत्या कर दी। पुजारी ने पुलिस के सामने हत्या का जुर्म स्वीकार कर लिया है। पूछताछ में कहा कि कोरोना वायरस खत्म करने के लिए उसने देवी मां को बलि दी है।

Odisha priest chops off man’s head inside temple to appease gods, ward off coronavirus | Odisha ki khabar: पुजारी ने मंदिर परिसर में व्यक्ति को मार डाला, कहा- कोरोना महामारी खत्म करने के लिए मानव बलि दी

हत्या के लिए इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Highlightsराय ने बताया कि घटना नरसिंहपुर थाना क्षेत्र के बाहुड़ा गांव के ब्राह्मणी देवी मंदिर में बुधवर रात हुई।लोगों का कहना है कि ओझा का लंबे समय से गांव में आम के एक बाग को लेकर प्रधान के साथ विवाद चल रहा था।

भुवनेश्वरः ओडिशा के कटक जिले में 70 वर्षीय एक पुजारी ने मंदिर परिसर में 52 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या करने के बाद दावा किया उसने ‘‘ कोविड-19 वैश्विक महामारी खत्म करने के लिए मानव बलि दी है।’’ पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी संसार ओझा (70) ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर हत्या करने की बात स्वीकार की।

अथागढ़ पुलिस के सब डिविजनल आलोक रंजन राय ने कहा, ‘‘ ओझा ने दावा किया कि देवी ने उसके सपने में आकर उससे कहा था कि कोविड-19 वैश्विक महामारी के अंत के लिए एक मनुष्य की बलि देनी होगी।’’ राय ने बताया कि घटना नरसिंहपुर थाना क्षेत्र के बाहुड़ा गांव के ब्राह्मणी देवी मंदिर में बुधवर रात हुई।

मृतक की पहचान 52 वर्षीय सरोज कुमार प्रधान के तौर पर हुई है। अन्य पुलिस अधिकारी आर. बी. पणिगढ़ी ने बताया कि स्थानीय लोगों का कहना है कि ओझा का लंबे समय से गांव में आम के एक बाग को लेकर प्रधान के साथ विवाद चल रहा था।

उन्होंने बताया कि हत्या का मकसद पता लगाने की कोशिश जारी है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस आरोपी के दावों को नहीं मान रही है। हत्या के लिए इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

फतेहपुर में पूर्व ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या

फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव में बुधवार की आधी रात अज्ञात बदमाशों ने घर के बाहर सो रहे पूर्व ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या कर दी। थरियांव थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) विनोद कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया, ‘‘फरीदपुर गांव के पूर्व ग्राम प्रधान शिवशंकर यादव (70) बुधवार की रात अपने घर के बाहर चारपाई सो रहे थे, तभी करीब बारह बजे के आस-पास अज्ञात बदमाशों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी।"

उन्होंने बताया, ‘‘गोली चलने की आवाज सुनकर घर के अंदर सो रहे परिजन बाहर निकले, तब उनका शव चारपाई पड़ा देख पुलिस को सूचना दी।" एसएचओ ने बताया, "पूर्व ग्राम प्रधान के सीने में गोली लगने के दो निशान हैं। परिजन किसी से रंजिश होने से इनकार कर रहे हैं। इस संबंध में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।" 

Web Title: Odisha priest chops off man’s head inside temple to appease gods, ward off coronavirus

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे