ओडिशा: बेटी का रेप कर मां की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
By पल्लवी कुमारी | Published: June 4, 2019 04:28 PM2019-06-04T16:28:15+5:302019-06-04T16:28:15+5:30
ओडिशा: आरोपी ने मां के सामने ही बेटी का रेप किया गया था। लेकिन मां ने जब इस घटना का विरोध किया तो आरोपियों ने उसे जान से मार डाला। पुलिस के मुताबिक लड़की के साथ भी मारपीट की गई और गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।
ओडिशा पुलिस ने एक शख्स को नाबलिग लड़की से रेप और उसकी मां की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। ओडिशा के जाजपुर जिला के पुलिस ने इस बात की जानकारी सोमवार (4 जून) को दी है। घटना पिछले महीने मई की है। आरोपी अपनी लड़की का रेप और उसकी मां की हत्या करने के बाद फरार हो गया था। पुलिस अधिकारी ने कहा कि है आरोपी ने पूछताछ के दौरान रेप और हत्या कबूल कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक,आरोपी की पहचान जाजपुर जिले में धर्मशाला पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुमारी गांव के निवासी बिजया बेहरा के रूप में की गई है। जिसे पुलिस टीम ने रविवार रात केरल में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने घटना को 2 मई को अंजाम दिया था। आरोपी ने मां के सामने ही उसकी बेटी का रेप किया था।
पुलिस का कहना है कि वो आरोपी के मोबाइल फोट पिछले महीने से ही ट्रैक कर रही थी। जैसे ही पुलिस को आरोपी के लोकेशन का पता चला उन्होंने केरल जाकर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी को एरोड्रम इलाके के पास से गिरफ्तार किया गया।
आरोपी ने मां के सामने ही बेटी का रेप किया गया था। लेकिन मां ने जब इस घटना का विरोध किया तो आरोपियों ने उसे जान से मार डाला। पुलिस के मुताबिक लड़की के साथ भी मारपीट की गई और गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।
इंडिया टूडे के मुताबिक, मामले 4 मई 2019 को सामने आया। जब कुछ स्थानीय लोगों ने रात में एक लड़की की मदद के लिए चिल्लाने की आवाज सुनी। जब वहां के कुछ लोग घटना स्थल पर पहुंचे तो उन्होंने देखा की महिला मृत अवस्था में पड़ी हुई है और एक नाबालिग लड़की की हालत गंभीर है, जो मदद के लिए गुहार लगा रही थी। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने जिसके बाद पीड़िता का मेडिकल करवाया और महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले को दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। लेकिन पुलिस को जांच में करने में देरी इसलिए हुई क्योंकि पीड़िता की हालत काफी गंभीर थी और वो बयान नहीं दर्ज करा पा रही थी। पीड़िता के बयान के आधार पर ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने कहा, विक्की और बेहरा दोनों ने जबरन लड़की को उसके घर से उठा लिया और देउली पहाड़ी पर ले गए, जहां इस वारदात को अंजाम दिया गया है। लेकिन पहाड़ी पर जाने के बाद विक्की अपने घर लौट आया था।