नूंहः 14 वर्षीय लड़के ने तीन वर्षीय बच्ची का अपहरण और दुष्कर्म किया, पीड़िता की चीख सुन माता-पिता दौड़े, हालत नाजुक, अस्पताल में भर्ती 

By भाषा | Published: August 17, 2022 09:05 PM2022-08-17T21:05:59+5:302022-08-17T21:07:32+5:30

पुलिस के मुताबिक बच्ची के पिता ने अपनी शिकायत में कहा कि मंगलवार की सुबह जब उनकी पत्नी खेत जा रही थीं, तभी बच्ची भी मां के पीछे-पीछे चलने लगी।

Nuh 14-year-old boy kidnapp and rape three-year old girl parents ran hear victim's scream condition critical hospitalized haryana police | नूंहः 14 वर्षीय लड़के ने तीन वर्षीय बच्ची का अपहरण और दुष्कर्म किया, पीड़िता की चीख सुन माता-पिता दौड़े, हालत नाजुक, अस्पताल में भर्ती 

आरोपी किशोर भाग गया जिसके बाद पिता ने पुलिस में घटना की शिकायत दर्ज कराई।

Highlights 14 वर्षीय लड़के ने बच्ची का अपहरण किया तो उसे पता नहीं चला।कुछ समय बाद जब मैं खेत की तरफ जा रहा था, तो मैंने बच्ची की चीख सुनी। हालत बहुत खराब थी और मैं उसे अस्पताल ले गया।

नूंहः हरियाणा के नूंह में एक नाबालिग लड़के ने तीन वर्षीय बच्ची का कथित तौर पर पहले अपहरण किया और फिर उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपी नाबालिग को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक बच्ची के पिता ने अपनी शिकायत में कहा कि मंगलवार की सुबह जब उनकी पत्नी खेत जा रही थीं, तभी बच्ची भी मां के पीछे-पीछे चलने लगी। शिकायत के मुताबिक मां को यह पता नहीं था कि उसकी बच्ची भी थोड़ी दूरी पर उसके पीछे-पीछे आ रही है, इसलिए जब 14 वर्षीय लड़के ने बच्ची का अपहरण किया तो उसे पता नहीं चला।

पिता ने कहा, ‘‘कुछ समय बाद जब मैं खेत की तरफ जा रहा था, तो मैंने बच्ची की चीख सुनी। उसकी हालत बहुत खराब थी और मैं उसे अस्पताल ले गया।’’ हालांकि, इस दौरान आरोपी किशोर भाग गया जिसके बाद पिता ने पुलिस में घटना की शिकायत दर्ज कराई।

नूंह के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वरुण सिंह ने कहा, ‘‘हमने इस मामले में विशेष टीम गठित करके घटना के पांच घंटों के अंदर आरोपी किशोर को पकड़ लिया।’’ पुलिस ने बताया कि पीड़ित की हालत नाजुक है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने कहा कि इस घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई है और 14 वर्षीय लड़के को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा।

गोवा में अपहरण के बाद किशोरी से बलात्कार, चालक समेत चार गिरफ्तार

गोवा के वास्को शहर में 17 वर्षीय लड़की का कथित तौर पर अपहरण कर कई बार उससे बलात्कार किया गया। पुलिस ने इस मामले में उसके परिवार द्वारा नौकरी पर रखे गए चालक के अलावा तीन अन्य लोगों को बुधवार को गिरफ्तार किया है। वास्को पुलिस इंस्पेक्टर कपिल नायक ने कहा कि लड़की 11 अगस्त को अपने घर से लापता हो गई थी।

उन्होंने कहा, ‘‘लड़की के लापता होने के बाद, उसकी मां ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान नाबालिग का वास्को पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक इलाके में पता चला और मंगलवार को उसे बचा लिया गया।’’ लड़की ने अपने बयान में कहा कि चार आरोपियों ने अलग-अलग मौकों पर उससे दुष्कर्म किया।

नायक ने कहा कि आरोपियों में उसके परिवार द्वारा नौकरी पर रखा गया चालक भी शामिल है। उन्होंने कहा कि वास्को पुलिस ने चार आरोपियों मुकुंद रावल (35), गुरुवेंकटेश गुरुस्वामी (30), कुश जायसवाल (30) और आफ्तार हुसैन (23) को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (बलात्कार) और 363 (अपहरण) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम तथा गोवा बाल अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है।

Web Title: Nuh 14-year-old boy kidnapp and rape three-year old girl parents ran hear victim's scream condition critical hospitalized haryana police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे