नोएडा कोविड-19 केयर सेंटर में कोरोना संक्रमित महिला के साथ डॉक्टर ने की छेड़खानी, आरोपी भी था पॉजिटिव

By पल्लवी कुमारी | Published: July 28, 2020 08:17 AM2020-07-28T08:17:53+5:302020-07-28T08:17:53+5:30

दिल्ली के साउथ इलाके में भी पिछले हफ्ते कोविड-19 केयर सेंटर (Covid-19 care centre) में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की का यौन शोषण (Sexually Assault) का मामला सामने आया था। शौचालय में 14 वर्षीय कोरोना संक्रमित लड़की का एक 19 साल के कोरोना पीड़ित लड़के ने यौन शोषण किया था।

Noida woman allege molested by a doctor both were COVID19 positive Case registered | नोएडा कोविड-19 केयर सेंटर में कोरोना संक्रमित महिला के साथ डॉक्टर ने की छेड़खानी, आरोपी भी था पॉजिटिव

प्रतीकात्मक तस्वीर

Highlightsपीड़िता और आरोपी दोनों एक ही वार्ड में भर्ती थे। फिलहाल पीड़िता को डिस्चार्ज कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में भी इलाज के बहाने डॉक्टर ने एक महिला के साथ गैंगरेप किया है। मामले में डॉक्टर सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

नोएडा: दिल्ली से सटे नोएडा (Noida) के एक कोविड-19 केयर सेंटर (Covid Isolation ward) में एक कोरोना संक्रमित महिला के साथ डॉक्टर ने छेड़खानी की है। हैरानी की बात यह है कि छेड़खानी करने वाला डॉक्टर भी खुद कोविड-19 पॉजिटिव है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

नोएडा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एडिशनल डीसीपी) रणविजय सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए कहा, एक महिला ने आरोप लगाया है कि नोएडा के एक अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में एक कोरोना संक्रमित डॉक्टर ने उसके साथ  छेड़खानी की है। जो खुद उस अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती है।  

रणविजय सिंह ने कहा, आरोपी डॉक्टर और पीड़ित महिला दोनों ही कोरोना संक्रमित हैं और दोनों का नोएडा के एक कोविड-19 अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले को दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

आरोपी और पीड़िता दोनों एक ही वार्ड में हैं भर्ती

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी डॉक्टर उसी अस्पताल में काम करता है, जहां वह कोविड-19 संक्रमित होने के बाद इलाज के लिए एडमिट हुआ है। आरोपी और पीड़िता दोनों एक ही वार्ड में भर्ती हैं। पीड़िता की शिकायत पर एक्सप्रेसवे कोतवाली पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की उम्र में 21 वर्ष है और वह एक यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करती है। कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद पीड़िता 21 जुलाई को नोएडा के एक अस्पताल में एडमिट करवाई गई थी। 

पीड़िता के आरोपों के मुताबिक उसके वार्ड में अस्पताल में कार्यरत डॉ. अमृत कुमार गोयल 23 जुलाई को इलाज के लिए भर्ती हुए थे। लड़की का आरोप है कि 
पिछले हफ्ते से ही डॉक्टर उसे डिस्चार्ज होने की बधाई देने के नाम पर छेड़खानी कर रहा था। पीड़िता के मुताबिक डॉक्टर के मना करने के बाद भी वह उसके साथ छेड़खानी कर रहा था। 

जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अस्पताल जाकर पीड़िता का बयान दर्ज किया है। फिलहाल महिला को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि, आरोपी डॉक्टर अभी आइसोलेशन वार्ड में एडमिट है। 

आजमगढ़ में इलाज कराने अस्पताल गई युवती से गैंगरेप, डॉक्टर सहित 3 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में भी एक ऐसा ही मामला देखने को मिला है। जहां लालगंज बाजार में स्थित शुभम नर्सिंग होम में इलाज कराने गई युवती के साथ गैंगरेप किया गया था। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में आरोपी डॉक्टर सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।  

पीड़िता की मां ने आरोप लगाया है कि बेटी के साथ ग्लूकोज का पानी चढ़ाने के बहाने उसे केबिन से बाहर कर दिया और फिर युवती के साथ डॉक्टर और उसके साथियों ने गैंगरेप किया है। 

English summary :
Noida Corona News: An infected woman has been molested by a doctor at a Covid Isolation ward in Noida. Surprisingly, the tampering doctor is also Kovid-19 positive. In this case, police have registered a case and started investigation.


Web Title: Noida woman allege molested by a doctor both were COVID19 positive Case registered

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे