पति, जेठ और नंदोई के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, दहेज की मांग पूरी न होने पर गले में दुपट्टा बांधकर फांसी पर लटकाने का प्रयास किया, जानें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 30, 2022 09:52 PM2022-12-30T21:52:43+5:302022-12-30T21:53:38+5:30

दनकौर थाना के प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि अट्टा फतेहपुर गांव में एक साल पहले ब्याही गई महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके ससुराल पक्ष के लोग शादी के समय से ही अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे।

Noida wife Case gang rape husband, brother-in-law and Nandoi tried hang himself scarf neck demand dowry was not met up police | पति, जेठ और नंदोई के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, दहेज की मांग पूरी न होने पर गले में दुपट्टा बांधकर फांसी पर लटकाने का प्रयास किया, जानें

पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Highlights पति इस्लाम ने एक महीने पहले उसके गले में दुपट्टा बांधकर उसे फांसी पर लटकाने का प्रयास किया था।पति, नंदोई और जेठ ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

नोएडाः उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर के दनकौर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने पति, जेठ और नंदोई के खिलाफ उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज करवाया है। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

 

दनकौर थाना के प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि अट्टा फतेहपुर गांव में एक साल पहले ब्याही गई महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके ससुराल पक्ष के लोग शादी के समय से ही अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। महिला ने आरोप लगाया है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके पति इस्लाम ने एक महीने पहले उसके गले में दुपट्टा बांधकर उसे फांसी पर लटकाने का प्रयास किया था।

सिंह के मुताबिक, पीड़िता ने कहा है कि उस समय वह किसी तरह से जान बचाकर घर से भागने में सफल रही थी, लेकिन अगले दिन उसके पति, नंदोई और जेठ ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Web Title: Noida wife Case gang rape husband, brother-in-law and Nandoi tried hang himself scarf neck demand dowry was not met up police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे